TMKOC की माधवी भाभी असल जिंदगी में रह चुकी हैं 'चेन स्मोकर'! सच से पर्दा उठाकर बोलीं- मेरा परिवार मुझे...

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Sonalika Joshi On Tagged As Chain Smoker: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सोनालिका जोशी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में माधवी का किरदार निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सोनालिका जोशी को एक बार 'चेन स्मोकर' का टैग मिल चुका है, जिसे लेकर अब एक्ट्रेस ने सच बयां किया है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Sonalika Joshi On Tagged As Chain Smoker: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सोनालिका जोशी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सोनालिका जोशी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में माधवी भाभी का किरदार अदा कर रही हैं। इस किरदार ने उन्हें इस कदर लोकप्रियता दी कि आज उन्हें माधवी भाभी के नाम से घर-घर में जाना जाता है। सोनालिका जोशी शुरुआत से ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बनी हुई हैं। यूं तो सोनालिका जोशी का विवादों से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। लेकिन एक बार एक्ट्रेस अपने फोटोशूट के कारण सुर्खियों में आ गई थीं। इन तस्वीरों में सोनालिका जोशी (Sonalika Joshi) सिगरेट के कश लेती दिखाई दी थीं। इतना ही नहीं, इस फोटोशूट के वायरल होते ही सोनालिका जोशी को चेन स्मोकर का टैग तक मिल गया था।

sonalika joshi on tagged as chain smoker

फोटो क्रेडिट- सोनालिका जोशी इंस्टाग्राम

End of Feed