टीवी मसाला

TMKOC: असित मोदी के शो ने 2.5 TRP के साथ लगातार तीसरे सप्ताह नंबर 1 पर जमाई धाक, खुशी से नाच उठे फैंस

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah TRP Makes Fans Happier: टीवी की धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने लगातार तीसरे सप्ताह नंबर 1 पर धाक जमाई है। शो की इस टीआरपी को देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। लोग "तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की तारीफ करते नहीं थक रहे।

Image

फोटो क्रेडिट- एक्स एकाउंट @TMKOC_NTF

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah TRP Makes Fans Happier: टीवी की धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को इस सप्ताह 2.5 रेटिंग मिली, जिससे वह टीआरपी में फिर से नंबर 1 बन गया। शो लगातार तीसरे सप्ताह नंबर 1 पर नजर आया, जिसे देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की इस उपलब्धि पर मेकर्स ने तो खुशी जाहिर की ही, साथ ही दर्शक भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को नंबर 1 पर देख लोगों ने ट्रैक की तारीफ की, साथ ही मेकर्स की भी सराहना की।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में इन दिनों भूतनी का ट्रैक चल रहा है, जिसका किरदार एक्ट्रेस स्वाति शर्मा अदा कर रही हैं। इस ट्रैक को शो में दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में बीते तीन सप्ताह से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को बंपर टीआरपी भी मिल रही है। इस बात पर एक यूजर ने उत्साह जाहिर करते हुए लिखा, "क्या...!!! TMKOC के लिए 2.5 रेटिंग, भूतनी ट्रैक सच में इनके लिए काम कर रहा है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "TMKOC की टीआरपी हर सप्ताह बढ़ रही है। ये साबित होता है कि लोग टीवी की ओर वापिस आएंगे और आपको टीआरपी भी दे सकते हैं। उन्हें वो दिखाओ जो वो देखना चाहते हैं। अच्छी स्टोरीलाइन के साथ नए शो लेकर आओ।"

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की तारीफ करने वाले यहीं नहीं रुके। एक यूजर ने शो की सराहना करते हुए लिखा, "2.5 रेटिंग इन सालों में आज कल कुछ ही शो खींच पाते हैं। TMKOC वापस अपनी पुरानी रेटिंग पर आ गया है जो इसे कोविड-19 से पहले मिला करती थी। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम और असित मोदी को 2.5 रेटिंग के लिए बधाइयां।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article