Ekta Kapoor Gives Update About Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने धमाकेदार शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से लोगों का खूब दिल जीता था। एकता कपूर एक बार फिर से 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के दूसरे सीजन के साथ टीवी पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। स्मृति ईरानी के साथ-साथ अमर उपाध्याय और हितेन तेजवानी सहित कई सितारे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' के साथ छोटे पर्दे पर फिर से अपना जादू बिखरते नजर आएंगे। एकता कपूर (Ekta Kapoor) के इस नए शो के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। वहीं हाल ही में एकता कपूर ने शो से जुड़ा बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि इस बार तुलसी और भी ज्यादा बेबाक होने वाली है जो जरूरी मुद्दों के बारे में तो बाद करेगी ही, साथ ही जागरूकता भी फैलाएगी।
एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिये इंटरव्यू में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot) के सिलसिले में बात की। उन्होंने तुलसी से जुड़ा अपडेट देते हुए कहा, "हम इस पावरफुल कैरेक्टर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, जो भारत के बड़े क्षेत्रों तक पहुंचेगा। देश को इसके नए और अपडेटेड वर्जन से रूबरू कराने में मदद करेंगे, जो जरूरी मुद्दों के बारे में बात करेगी। हम स्टोरी टेलिंग का इस्तेमाल इसलिए कर रहे हैं, ताकि हम वो कर सकें जो करना चाहते हैं। जो जरूरी छाप छोड़ सके, जागरूकता फैला सके और सोच को बदल सके।"
एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने अपने आईकॉनिक शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी रीबूट' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Reboot) के नए सीजन लाने की वजह भी साझा की। उन्होंने कहा, "हम थोड़े से एपिसोड को लाना चाहते थे जिससे हम पुरानी यादों को वापस ला सकें और खासतौर पर टीवी को वापिस कुछ दे सकें, जिसने हमें बहुत कुछ दिया है।"
