टीवी मसाला

'जब तक उसे देख न लूं, तसल्ली नहीं होगी'- सर्जरी के बाद Dipika Kakar से मिलने आए पापा, मुलाकात के बीच छलके आंसू

Dipika Kakar Meets Her Father First Time After Surgery: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर सर्जरी के बाद पहली बार अपने पिता से मिलीं। दीपिका कक्कड़ ने व्लॉग में भी बताया कि दोनों ने साथ में वक्त बिताया। इतना ही नहीं, वे बातें करते-करते भावुक भी हो गए थे।

Image

फोटो क्रेडिट-दीपिका कक्कड़ इंस्टाग्राम/यू-ट्यूब व्लॉग

Dipika Kakar Meets Her Father First Time After Surgery: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 लिवर कैंसर से पीड़ित हैं। बीते महीने उनकी सर्जरी तो हुई थी, लेकिन अभी भी दीपिका कक्कड़ का इलाज जारी है। दीपिका कक्कड़ अक्सर अपने व्लॉग साझा कर फैंस को हेल्थ अपडेट देती रहती हैं। इस मुश्किल घड़ी में दीपिका कक्कड़ के परिवार ने भी उनका खूब साथ दिया। वहीं सर्जरी के बाद पहली बार दीपिका कक्कड़ के पिता भी उनसे मिलने उनके घर आए। दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने पिता संग हुई मुलाकात का जिक्र व्लॉग में भी किया, जहां उन्होंने बताया कि कैसे बातें करते-करते वे दोनों भावुक हो गए थे।

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने पिता के बारे में बात करते हुए फैंस से बताया, "तो आज भी पापा आए हैं। पापा असल में पहले भी मिलने आए थे और अस्पताल में भी मिलने आए थे। लेकिन मैं उस वक्त ठीक हो रही थी। तो मुझे लगता है कि सर्जरी के बाद आज पहला दिन है जब हमने सुकून से ऐसे साथ में वक्त बिताया है और बातचीत की। अस्पताल में भी जब पापा आए थे, तब भई उन्होंने कहा था कि जब तक मैं उसे देख ना लूं, मुझे तसल्ली नहीं मिलेगी।" दीपिका कक्कड़ के पिता ने उनके साथ-साथ उनके ससुरालवालों से भी मुलाकात की। उन्होंने न केवल शोएब इब्राहिम को गले लगाया, बल्कि उनके पिता से भी मिले।

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के पिता ने अपनी बेटी को 'बहादुर' कहा, साथ ही उन्हें आशीर्वाद दिया कि वह सारी चुनौतियों को पार कर लेंगी। वहीं दीपिका ने भी अपने पिता के साथ-साथ परिवार के बाकी सदस्यों का भी शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनके ठीक होने में परिवार की भी दुआएं हैं। एक्ट्रेस ने पिता के बारे में आगे कहा, "मेरे पापा बहुत भावुक हैं। मैं जब उनसे मिलती हूं तो मेरी आंखें नम हो जाती हैं। आज भी जब हम बात कर रहे थे और शोएब बाहर आए तो हम दोनों की आंखों में आंसू आ गए। ये हमारे लिए बहुत भावुक पल था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article