Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Raj Anadkat Injured During Shooting: टीवी के चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का टप्पू बनकर सुर्खियां बटोरने वाले राज अनादकट इन दिनों 'युनाइटेड स्टेट्स ऑफ गुजरात' में नजर आ रहे हैं। राज अनादकट इस शो में सना शेख के साथ मुख्य भूमिका अदा कर रहे हैं, जिसमें उन्हें खूब पसंद भी किया जाता है। लेकिन हाल ही में एक्शन सीन की शूटिंग करते वक्त राज अनादकट के साथ हादसा हो गया। शूटिंग के बीच ही राज अनादकट (Raj Anadkat) की आंख के पास चोट लग गई। इससे जुड़ी उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देख कहा जा सकता है कि राज अनादकट की आंख बाल-बाल बची है।
यह भी पढ़ें: TMKOC के इस एक्टर ने दो बार ठुकराया था Bigg Boss का ऑफर, अब लेना चाहता है शो में हिस्सा
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम राज अनादकट (Raj Anadkat) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर की थीं, जो कि उनकी शूटिंग से जुड़ी थी। उनकी ये पोस्ट 'युनाइटेड स्टेट ऑफ गुजरात' की शूटिंग से जुड़ी है, जिसमें वह एक्शन सीन शूट करते हुए दिखाई दिये। लेकिन फैंस की नजर राज अनादकट की पहली तस्वीर पर पड़ी, जिसमें उनकी आंखों के पास सूजन नजर आई। इस फोटो को देखते ही लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि राज अनादकट को शूटिंग के दौरान चोट लगी है। राज अनादकट की फोटो देख लोगों ने चिंता जताना शुरू कर दिया।
राज अनादकट (Raj Anadkat) की आंखों के पास सूजन देखकर जहां फैंस ने चिंता जाहिर की तो वहीं कुछ यूजर्स चुटकी लेते दिखाई दिये। एक यूजर ने लिखा, "लगता है जेठालाल ने मारा है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "यार ये कैसी हालत कर ली है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "भाई पहली तस्वीर में भिड़े ने मारा है क्या।"
