Gaurav Khanna To Start Restaurant In Kanpur Post Celebrity Masterchef: टीवी के चर्चित एक्टर गौरव खन्ना ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। गौरव खन्ना ने 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया का किरदार अदा किया था, जिससे वह दर्शकों के दिलों-दिमाग में बस चुके हैं। वहीं इन दिनों गौरव खन्ना 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) में नजर आ रहे हैं, जहां वह अपनी कुकिंग स्किल से लोगों और जजेस को इंप्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। खास बात तो यह है कि 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के बाद गौरव खन्ना एक रेस्टॉरेंट के मालिक भी बनने वाले हैं। इस बात का खुलासा गौरव खन्ना के जिगरी दोस्त और ऑनस्क्रीन पिता हुसैन कुवारजेरवाला ने किया है। हुसैन ने बताया कि गौरव खन्ना(Gaurav Khanna) का ये रेस्टॉरेंट कानपुर में शुरू होगा।
दरअसल, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) के एक एपिसोड में गौरव खन्ना(Gaurav Khanna) का साथ देने के लिए एक्टर हुसैन कुवाजेरवाला शो का हिस्सा बने। उन्होंने 'कुमकुम' में गौरव खन्ना के पिता का किरदार अदा किया था। हुसैन को सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में देखकर गौरव खन्ना की खुशी सातवें आसमान पर नजर आई। गौरव खन्ना से जुड़ी अहम जानकारी देते हुए हुसैन कुवाजेरवाला ने कहा, "मैं आप लोगों को एक बात बताता हूं। कानपुर में एक रेस्टॉरेंट खुलने वाला है, जिसका नाम 'खाना बाय खन्ना' होगा, तो इनके मम्मी-पापा अभी वहीं व्यस्त हैं और आकांक्षा उस रेस्टॉरेंट का इंटीरियर तैयार कर रही हैं।"
'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' जीत चुके हैं गौरव खन्ना
बता दें कि 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' (Celebrity Masterchef) का फिनाले एपिसोड भले ही अभी तक टेलीकास्ट नहीं हुआ है, लेकिन इसकी शूटिंग काफी वक्त पहले ही हो चुकी है। फिनाले एपिसोड में मिस्टर फैजू, तेजस्वी प्रकाश, निक्की तंबोली, गौरव खन्ना(Gaurav Khanna) और राजीव अदातिया ने कदम रखा था। लेकिन फिनाले में अपनी कुकिंग से सबको इंप्रेस करते हुए गौरव खन्ना ने शो में जीत दर्ज की है।
