Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की अंजलि ने फेक अकाउंट बनाने वालों को दी चेतावनी, बोलीं, 'हाल खराब कर..'

Neha Mehta Warns Fake Id Users: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम नेहा मेहता ने टीवी पर वापसी कर ली है और आते ही एक्ट्रेस ने उन लोगों को टारगेट किया है, जो उनके नाम का फेक अकाउंट चलाते हैं।

Neha Mehta Warns Fake Id Users: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में नेहा मेहता सालों तक अंजलि मेहता बनकर फैंस को एंटरटेन करती हुई नजर आई थीं। नेहा मेहता (Neha Mehta) ये शो काफी समय पहले छोड़ चुकी हैं लेकिन फैंस आज भी उन्हें अंजलि के नाम से ही जानते हैं और प्यार लुटाते हैं लेकिन नेहा अब स्क्रीन पर दूसरे किरदार के साथ वापसी कर चुकी हैं। वह अब सीरियल 'इत्ती सी खुशी' से नजर आ रही हैं। इस शो में एक्ट्रेस काठियावाड़ी मां हेतल का रोल निभा रही हैं। हाल ही में नेहा मेहता ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने लोग लोगों को जमकर सुनाया, जो उनके नाम का गलत इस्तेमाल करके सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट चलाते हैं। (ये भी पढ़ें: Ramayana Part 1 में नहीं होगा राम-रावण का आमना-सामना, साउथ सुपरस्टार Yash ने लीक किया फिल्म का बड़ा प्लॉट)

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame neha mehta

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame neha mehta (photo Credit- instagram)

नेहा मेहता ने फेक अकाउंट बनाने वालों को लगाई लताड़

एक्ट्रेस नेहा मेहता (Neha Mehta) ने हाल ही में 'बजोका स्पॉटलाइट' को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर बात की और यहां पर फेक अकाउंट चलाने वालों को सख्त चेतावनी दी। नेहा मेहता ने कहा कि हमसे ज्यादा हमारी फेक आईडी और फैन आईडी बनी है। वही कमा रहे हैं। हम सोशल वर्क उस हिसाब से भी कर रहे हैं, पर जिस दिन रेड पड़ेगी ना, इंस्पेक्टर की बेटी हूं, जो रेड डालूंगी कि सबका हाल खराब हो जाएगा तो जरा संभलके। बता दें कि नेहा मेहता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें चार लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, लेकिन नेहा के फेक अकाउंट भी कई सारे बने हैं, जिन पर एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियोज आते रहते हैं। (ये भी पढ़ें: Karan Kundrra से शादी नहीं करेंगी Tejasswi Prakash? सीक्रेट वेडिंग पर तोड़ी चुप्पी, फैंस के बीच खोल दी सारी सच्चाई)

टीवी पर वापसी पर क्या बोलीं नेहा मेहता

नेहा मेहता ने कुछ समय पहले टीवी पर कमबैक पर बात की थी। इस मौके पर उन्होंने कहा था, 'मैंने कई कारणों से इस रोल के लिए हां कही है। एक तो ये है कि मैंने जिसके साथ पहले काम किया है अब उसी चैनल पर वापसी कर रही हूं। उनका ये किरदार दिलचस्प भी बहुत है। इसने मुझे लोगों को एक कहानी सुनाने और सीन में बहुत कुछ सीखने का मौका दिया है। मैं ये देखने के लिए उत्सुक हूं कि लोग मुझे स्वीकार करते हैं या नहीं।'

End of Feed