Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fame Gurucharan Singh Heath Worsens: टीवी के मशहूर एक्टर गुरुचरण सिंह ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाकर खूब वाहवाही बचोरी थी। लेकिन इन दिनों गुरुचरण सिंह अपनी निजी जिंदगी के कारण काफी चर्चा में बने हुए हैं। गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) को कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया था। वहीं अब उनकी दोस्त भक्ति सोनी ने बताया है कि गुरुचरण सिंह की हालत पहले से काफी ज्यादा गंभीर हो गई है। उन्होंने खाना-पानी भी लेना बंद कर दिया है, जिससे उनकी सेहत दिन पर दिन और बिगड़ती जा रही है।
यह भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में अब कभी नहीं होगी 'दया बेन' की वापसी, सुना रह जाएगा पूरा गोकुलधाम
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) की दोस्त भक्ति सोनी ने विक्की लालवानी को इंटरव्यू दिया था। इस बातचीत में उन्होंने कहा, "उन्होंने पिछले 19 दिनों से खाना-पानी नहीं लिया है। इसकी वजह से वो बीमार हो गए थे, जिससे उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जब वो वापिस आए तो उन्होंने काम ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। वो सन्यास लेना चाहते थे। जह हमारी लास्ट टाइमकॉल पर बात हुई थी तो उन्होंने मुझसे कहा था कि 13 या 14 जनवरी तक मुझे ये समझ आ जाएगा कि वो इस धरती पर रहेंगे या नहीं। ये उन्हीं के शब्द थे। उनके मम्मी-पापा परेशान हैं, लेकिन गुरुचरण किसी की भी बात नहीं सुन रहे।"
करोड़ों रुपये के कर्ज तले दबे हैं गुरुचरण सिंह
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) को लेकर उनकी दोस्त भक्ति सोनी ने बताया कि उनपर 1.2 करोड़ रुपये का कर्ज है। वो अपने पारिवारिक झगड़ों के कारण भी परेशान हैं। भक्ति सोनी ने उनके बारे में आगे कहा, "गुरुचरण सिंह बहुत ही आध्यात्मिक इंसान हैं और वो गुरु में बहुत विश्वास रखते हैं।"
