Disha Vakani Father Passes Away: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से घर घर में मशहूर हुई एक्ट्रेस दिशा वकानी (Disha Vakani) के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिशा वकानी के पिता भीम वकानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, जो दिग्गज एक्टर रह चुके हैं। भीम वकानी के निधन ने उनके परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। दिशा वकानी के पिता के निधन का कारण अब तक सामने नहीं आया है लेकिन एक्ट्रेस का परिवार शोक में डूबा हुआ है और इस मुश्किल घड़ी में तमाम फैंस दिशा वकानी के साथ खड़े हैं। (ये भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर की शादी से पहले गायब होगी तुलसी, घर आएगी पुलिस, नोइना का होगा पर्दाफाश?)
कौन है दिशा वकानी के पिता भीम वकानी
दिशा वकानी (Disha Vakani) के पिता भीम वकानी ने लंबे समय तक एक्टिंग की दुनिया में अपना जलवा दिखाया था। उन्होंने अपनी शुरुआत गुजराती थिएटर से की और वहां पर लंबा समय बिताया। इसके बाद वह बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आए। उन्होंने आमिर खान की 'लगान' में काम किया था। इस फिल्म में उनका रोल छोटा सा था। इसके अलावा, शाहरुख खान की 'स्वदेश' और माधुरी दीक्षित की 'लज्जा' में भी दिखे थे। (ये भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 में धमाका नहीं करेंगे प्रणाली राठौड़-अंकित गुप्ता, शो को मारी लात? जानें क्या है वजह)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी के पिता भीम वकानी (Photo Credit- Instagram)
भीम वकानी अपनी बेटी दिशा वकानी के सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा का भी हिस्सा बने थे। वह सीरियल के एपिसोड नंबर 1320 में नजर आए थे। इस एपिसोड में वह बाबूजी चंपकलाल के दोस्त मावजी छेड़ा के रोल में दिखे थे। इस एपिसोड में दिखाया गया था कि बाघा गलती से मावजी को घर जाकर प्रेशर कुकर के बदले में 50,000 कैश दे देता है और भिड़े को पैसे की जगह कुकर दे देता है। इसके बाद एपिसोड में काफी हंगामा देखने को मिलता है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिशा वकानी के पिता भीम वकानी (Photo Credit- Instagram)
लाइमलाइट से दूर हैं दिशा वकानी
बता दें कि आज के समय में दिशा वकानी एक्टिंग से दूर हैं और लाइमलाइट में भी नहीं आती हैं। दिशा ने मां बनने के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली। वह अपना पूरा समय परिवार और बच्चों को दे रही हैं। एक्ट्रेस दो बच्चों की मां हैं और कई बार उनके बच्चों की तस्वीरे भी वायरल हुई हैं।
