टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर की शादी से पहले गायब होगी तुलसी, घर आएगी पुलिस, नोइना का होगा पर्दाफाश?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में नया ड्रामा होने वाला है। सुबह सुबह तुलसी गायब हो जाएगी और नोइना टेंशन में आ जाएगी।

Image

स्मृति ईरानी का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का स्पॉइलर (Photo Credit- Jio Hotstar)

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Spoiler: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) का ड्रामा बढ़ता जा रहा है। सीरियल में स्मृति ईरानी को काफी पसंद किया जा रहा है।स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का ये सीरियल टीआरपी की लिस्ट में राज कर रहा है लेकिन अपकमिंग एपिसोड में एक ऐसा ट्विस्ट आने वाला है, जिससे शो की रेटिंग एक बार फिर बढ़ जाएगी। सीरियल में नोइना अपने कैंसर का झूठा ड्रामा कर रही है लेकिन इसका एक राजदार भी आ गया है, जिसे नोइना के सच के बारे में पता है। अब तुलसी गायब हो जाएगी, जिससे शांतिनिकेतन में हंगामा हो जाएगा। नोइना की जान हलक में अटक जाएगी और मिहिर को भी टेंशन होगी। आइए आपको अपकमिंग एपिसोड के बारे में बताते हैं। (पढ़ें स्टोरी: Khatron Ke Khiladi 15 में धमाका नहीं करेंगे प्रणाली राठौड़-अंकित गुप्ता, शो को मारी लात? जानें क्या है वजह)

गायब होगी तुलसी

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सुबह सुबह सब लोग घर में नीचे हॉल में होंगे लेकिन तुलसी नहीं होगी। सबके लिए अजीब होगा कि तुलसी सुबह की पूजा भी नहीं करती है। इस वजह से जब उसे कमरे में देखने जाते हैं तो रूम का कांच टूटा हुआ होता है। इस मौके पर मिहिर सबको डांटता है कि किसी ने उसका ध्यान क्यों नहीं रखा। तुलसी के गायब होते ही सब लोग पैनिक हो जाते हैं और तभी नोइना के पास ब्लैकमेलर का फिर से फोन आता है, जो उससे दो करोड़ की डिमांड करता है। ब्लैकमेलर उसे बताता है कि तुलसी उसी के पास आ रही है। ये सुनकर नोइना डर जाती है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: मेहर के खिलाफ अभिरा के हाथ लगेगा तगड़ा सबूत, साइको की एक चाल सब करेगा बर्बाद)
स्मृति ईरानी का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का स्पॉइलर

स्मृति ईरानी का शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का स्पॉइलर (Photo Credit- Jio Hotstar)

घर में आएगी पुलिस

शो में आगे दिखाया जाएगा कि मिहिर तुलसी के लिए काफी टेंशन लेता है और फिर वो पुलिस को घर पर बुला लेता है। इससे कुछ समय पहले ही नोइना दो करोड़ का इंतजाम करती है और फिर वह एक सूटकेस भरकर घर से लेकर निकलती है तो सबको शक होता है। हर कोई नोइना की बहन से पूछता है कि क्या वह कहीं जा रही है। सबका ये सवाल सुनकर नोइना थोड़ा टेंशन में आ जाती है। कुछ देर बाद ही घर पर पुलिस आती है और तब ही परिवार के लोगों को एक नोट मिलता है, जिसमें कोई तुलसी को मिलने के लिए बुलाता है और एक राज बताने के लिए कहता है। पुलिस के साथ साथ सब ही सोचने लगते हैं कि तुलसी किससे मिलने गई है और ये कौन से राज की बात हो रही है?

Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article