TMKOC: तो इसलिए असित मोदी के शो से अचानक गायब हो गए थे जेठालाल, शो छोड़ने की अटकलों पर भी उगला सच

Dilip Joshi Open Up On Rumors Of Quitting Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दिलीप जोशी ने बतौर जेठालाल खूब दिल जीता है। लेकिन उन्हें लेकर अटकलें लग रही थीं कि उन्होंने शो को बाय-बाय कह दिया है, जिसपर अब दिलीप जोशी ने सच्चाई बयां की है।

Dilip Joshi Open Up On Rumors Of Quitting Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की कहानी के साथ-साथ इसका हर एक किरदार दर्शकों के दिलों-दिमाग में बसता है। कुछ वक्त पहले शो को लेकर खबरें आ रही थीं कि दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कह दिया है। वह अचानक शो से गायब हो गए थे, जिससे जेठालाल के फैंस भी हैरान रह गए थे। लेकिन बाद में ये साफ हो गया कि दिलीप जोशी ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा नहीं कहा था। वहीं अब उन्होंने शो से गायब होने पर चुप्पी भी तोड़ी है।

taarak mehta ka ooltah chashmah (56)

फोटो क्रेडिट- सोनी लिव

End of Feed