Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah New Promo: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। इस सीरियल में हाल ही में नई कास्ट का ऐलान हुआ है। असित मोदी ने खुलासा किया था कि शो में नए धमाके होने वाले हैं लेकिन अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस प्रोमो में मौत का ट्रैक दिखाया गया है और जेठालाल चीखते चिल्लाते दिख रहे हैं। शो में बापू जी की मौत का ट्विस्ट आया है, जिससे गोकुलधाम सोसाइटी में हंगामा हो गया है। आइए आपको वो प्रोमो दिखाते हैं। (ये भी पढे़ं: Munawar Faruqui शुरू करेंगे 37 दिनों की भयंकर ‘जेल जर्नी’, Samay Raina से है कोई तगड़ा कनेक्शन? जानें पूरा मामला)
taarak mehta ka ooltah chashmah (Instagram- photo credit)
चंपक चाचा होंगे गायब
तारक मेहता का उल्टा चश्मा का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में दिखाया है कि चंपक चाचा गायब हैं और पूरा गोकुलधाम उनकी तलाश में लगा है। जेठालाल एक-एक के घर जाता है और अपने बापू जी के बारे में पूछता है लेकिन बापू जी उसे कहीं नहीं मिलते हैं। सभी लोग टेंशन में आ जाते हैं। इतना ही नहीं, बापू जी घर पर अपना फोन भी छोड़कर चले जाते हैं, जिस वजह से उनका हाल नहीं पूछ सकते। इसी बीच पोपटलाल चिल्लाने लगता है कि जल्द ही चंपक चाचा को तलाश करना होगा, क्योंकि उन्होंने मेरे लिए रिश्ता ढूंढकर रखा है। पोपटलाल की ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग अपना माथा पीटने लगते हैं। (ये भी पढे़ं: Anupamaa 7 Maha Twist: आते ही अनुपमा को तबाह करेगी श्रुति, ख्याती के चक्कर में मोटी बा की खटिया खड़ी करेगी राही)taarak mehta ka ooltah chashmah (instagram-photo credit)
क्या सच में होगी बापू जी की मौत?
प्रोमो में बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब जेठालाल किसी को फोन करता है और उनसे पूछता है कि क्या बापूजी उनके साथ हैं? जवाब में जेठालाल को उस शख्स से बुरी खबर सुनने को मिलती है। वो रोते हुए कहता है, 'बापूजी तो चले गए। वो हम सबको छोड़कर चले गए।' ये सुनते ही जेठालाल के होश उड़ जाते हैं और वह बुरी तरह चिल्लाने लगता है। वो फोन पर ही चीखने लगता है। शो में बापू जी की मौत हो गई है लेकिन सवाल ये है कि किसके बापू जी की मौत हुई है? इस बात ने फैंस को कन्फ्यूज कर दिया है। फैंस अब आने वाले दिनों में शो के इस ट्विस्ट के साथ मजा लेने वाले हैं।
