Asit Modi Reaction On Urvashi Dholakia Allegations: हाल ही में उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) ने अपना एक वीडियो शेयर कर मुंबई के जुहू में देर रात तक चल रहे कंस्ट्रक्शन पर अपनी भड़ास निकाली थी। उर्वशी ने दावा किया था कि ये काम तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी की प्रॉपर्टी पर हो रहा है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने असित मोदी को चेतावनी दी थी और दावा किया था कि उन्होंने पुलिस को भी फोन लगाया था। उर्वशी के इन आरोपों पर अब असित मोदी (Asit Modi) का रिएक्शन आया है और उन्होंने एक्ट्रेस पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा है कि इस कंस्ट्रक्शन से उनका कोई लेना देना नहीं है। (ये भी पढ़ें: 'घबरा रही थी... रोई भी..', MRI स्कैन में Dipika Kakar की हुई थी हालत खराब, Shoaib Ibrahim ने बताया- क्या आया रिजल्ट?)
Urvashi Dholakia-Asit Modi (Photo Credit- Instagram)
असित मोदी का बयान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असित मोदी ने इस पूरे मामले पर अपना बयान दिया है और कहा है कि उनका इस प्रॉपर्टी से कोई लेना-देना नहीं है। असित मोदी का कहना है कि उन्हें हैरानी है कि इस मामले में उनका नाम खींचा जा रहा है। अगर उर्वशी को कोई समस्या थी, तो वह सीधे उनसे बात कर सकती थीं। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: जेल के बाहर रात काटेगी अभिरा, अरमान का गुरूर तोड़ेगी मायरा; होगा तमाशा)asit modi reaction on urvashi dholakia allegation (Photo Credit- Instagram)
