Chandrika Dixit Yugam Gera Video: बिग बॉस ओटीटी फेम और वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। चंद्रिका का पति युगम गेरा संग विवाद ने सबका ध्यान खींच लिया था, जिसके बाद चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) का नाम करीबी दोस्त सैफी से जोड़ा जा रहा था। चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा (Yugam Gera) पर चीट करने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं, उन्होंने युगम की चैट और तस्वीरें तक फैंस को दिखाई थी, लेकिन अब इस कहानी में नया मोड आया है। लंबे समय बाद चंद्रिका और युगम एक साथ आए हैं और उन दोनों के बीच सारी कड़वाहट भी खत्म हो गई है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: जेल के बाहर रात काटेगी अभिरा, अरमान का गुरूर तोड़ेगी मायरा; होगा तमाशा)
चंद्रिका दीक्षित युगम गेरा का वीडियो वायरल
चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह पति युगम गेमा के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों के बीच प्यार मोहब्बत देख हैरानी भी होगी। वीडियो की शुरुआत में चंद्रिका और युगम तालियां बजाते दिखते हैं और फिर युगम कहते हैं, 'मजा आ गया कसम से...रायता फैल गया और अब ये रायता समेटा कौन?' इसके बाद खुद ही अपना नाम लेते हैं और फिर चंद्रिका कहती हैं, 'सबसे पहले आप लोगों का सवाल ये है कि युगम और चंद्रिका एकदम से एक साथ कैसे आए। एक दम से कुछ नहीं हुआ।' इसके बाद चंद्रिका और युगम एक वीडियो दिखाते हैं, जिसमें दोनों दो शख्स के सामने बैठे हैं और वो दोनों को समझा रहे हैं। इस वीडियो पर वह कहते हैं, 'ये वीडियो 8 मार्च की है और ये उसी दिन अपलोड हो जाती, लेकिन दिक्कत ये है कि हमारा मुद्दा तो पीछे ही रह गया। एक अलग मुद्दा उठ गया और वो है हिंदू मुस्लिम का। हमको नहीं लगा कि पर्सनल चीज यहां पर डालना चाहिए। एक गलती हो गई कि लड़ाई की वीडियो डाल दी और उस पर बहुत मुद्दे बन गए।' इसी वीडियो पर चंद्रिका कहती हैं कि ये तो बहुत बड़ी गलती कर दी। एक्सपोज हो गए ना। (ये भी पढ़ें: 'वो बात कर सकती थी', Urvashi Dholakia के आरोपों का Asit Modi ने दिया करारा जवाब, एक्ट्रेस पर फूटा गुस्सा)
