टीवी मसाला

'वो बात कर सकती थी', Urvashi Dholakia के आरोपों का Asit Modi ने दिया करारा जवाब, एक्ट्रेस पर फूटा गुस्सा

Asit Modi Reaction On Urvashi Dholakia Allegations: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी ने उर्वशी ढोलकिया के आरोपों पर रिएक्शन दिया है। असित मोदी ने भड़कते हुए कहा है कि उर्वशी को उनसे बात करनी चाहिए थी।

Image

Urvashi Dholakia-Asit Modi (Photo Credit- Instagram)

Asit Modi Reaction On Urvashi Dholakia Allegations: हाल ही में उर्वशी ढोलकिया (Urvashi Dholakia) ने अपना एक वीडियो शेयर कर मुंबई के जुहू में देर रात तक चल रहे कंस्ट्रक्शन पर अपनी भड़ास निकाली थी। उर्वशी ने दावा किया था कि ये काम तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी की प्रॉपर्टी पर हो रहा है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने असित मोदी को चेतावनी दी थी और दावा किया था कि उन्होंने पुलिस को भी फोन लगाया था। उर्वशी के इन आरोपों पर अब असित मोदी (Asit Modi) का रिएक्शन आया है और उन्होंने एक्ट्रेस पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा है कि इस कंस्ट्रक्शन से उनका कोई लेना देना नहीं है। (ये भी पढ़ें: 'घबरा रही थी... रोई भी..', MRI स्कैन में Dipika Kakar की हुई थी हालत खराब, Shoaib Ibrahim ने बताया- क्या आया रिजल्ट?)

असित मोदी का बयान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असित मोदी ने इस पूरे मामले पर अपना बयान दिया है और कहा है कि उनका इस प्रॉपर्टी से कोई लेना-देना नहीं है। असित मोदी का कहना है कि उन्हें हैरानी है कि इस मामले में उनका नाम खींचा जा रहा है। अगर उर्वशी को कोई समस्या थी, तो वह सीधे उनसे बात कर सकती थीं। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: जेल के बाहर रात काटेगी अभिरा, अरमान का गुरूर तोड़ेगी मायरा; होगा तमाशा)
asit modi reaction on urvashi dholakia allegation

asit modi reaction on urvashi dholakia allegation (Photo Credit- Instagram)

ठेकेदारों ने दी प्रतिक्रिया

असित मोदी के अलावा इस मामले में कंस्ट्रक्शन कर रहे ठेकेदार और उससे जुड़े पक्ष ने प्रतिक्रिया दी है। जिग्नेश और मेसर्स मेहता एंड कंपनी की तरफ से एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया है कि प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हो रहा है। उसका असित कुमार मोदी से कोई संबंध नहीं है। ये कंस्ट्रक्शन पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया और मंजूरियों के साथ किया जा रहा है। अपने बयान में ठेकेदार की तरफ से उर्वशी के तमाम आरोपों को गलता बताया गया है और इस मामले में असित मोदी का नाम घसीटे जाने पर आपत्ति जताई है।

उर्वशी ढोलकिया के आरोप

बता दें कि उर्वशी ढोलकिया ने सोशल मीडिया पर आधी रात को एक पोस्ट शेयर कर कुछ तस्वीरें दिखाई थीं। इन तस्वीरों में इलाके में चल रहा कंस्ट्रक्शन साफ नजर आ रहा था। इन तस्वीरों के साथ उर्वशी ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट में अपनी भड़ास निकाली थी और कहा कि रात देर तक कंस्ट्रक्शन के चल रहे काम से बहुत परेशानी हो रही है। बिना परमिशन के सड़के बंद कर दी गई है और प्रशानसन का भी इस पर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने पोस्ट अमित कुमार मोदी को टैग किय था और इस घटना को मिडनाइट हॉरर बताया था।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article