तलाक के बाद Charu Asopa का जीना हुआ मुहाल, मुंबई में नहीं मिल रही रहने को छत

Charu Asopa Breaks Down In video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बहुत रो रही हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ टीवी एक्ट्रेस के साथ जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Charu Asopa Breaks Down In video: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में शादी के कुछ महीने बाद ही उनके और पति राजीव सेन के बीच तनाव देखने को मिले। साथ ही दोनों के बीच सोशल मीडिया पर कई कॉन्ट्रोवर्सीज देखने को भी मिली। साथ ही साल 2022 में दोनों ने अपनी जिंदगी में बेटी जियाना का घर में स्वागत किया। लेकिन रिश्ते नहीं सुधरने और दोनों ने इसी साल के शुरुआत में तलाक ले लिया। अब चारु फिर एक बार चर्चा में आ गई हैं, इस उन्होंने खुद ये बात सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया।

Charu Asopa Broke Down on social media

दरअसल 2023 में चारु असोपा (Charu Asopa) और राजीव सेन (Rajeev Sen) का तलाक हो गया, जिसके चलते अब एक्ट्रेस सिंगल मदर हो कर बेटी की देख रेख कर रही हैं। अब ऐसे में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फूट फूट कर रो रही हैं। सुष्मिता सेन (Sushmita sen) की भाभी ने बताया की हमारी सोसाइटी में एक औरत चाहे कुछ भी कर ले ,कितना भी कर ले लेकिन लोगों की सोच कभी नहीं बदल सकती । आज भी एक औरत को घर देने से पहले उसके साथ किसी मर्द का नाम जुड़ा है या नहीं देखा जाता है ,और अगर नहीं तो उसे घर तक नहीं दिया जाता है ।

End of Feed