टीवी मसाला

Bigg Boss 17: मुनव्वर संग नाम जुड़ने पर भड़कीं मन्रारा चोपड़ा, बोलीं- मुझे भाभी क्यों बोल रहे हैं...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 21, 2023, 10:58 AM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में मुनव्वर फारुकी और मन्नारा चोपड़ा के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। घरवाले दोनों की दोस्ती को रोमांटिक लव एंगल देते हुए मन्नारा से मजाक करते हैं। इस वजह से मन्नारा और मुनव्वर में झगड़ा हो जाता है।

Image

Munawar- Mannara (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 17 टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में कंटेस्टेंट्स पहले ही दिन से दर्शकों को भरपूर एंटरटेन कर रहे हैं। शो में मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) और मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) की बॉन्डिंग दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। शो में दोनों के बीच चलते फन बैंटर को दर्शकों एन्जॉय करते हैं। लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं।

बीते एपिसोड में मुनव्वर और मन्नारा के बीच में जमकर बहस हुई। घरवाले मन्नारा को भाभी कहकर बुलाते हैं। इस बात से वो गुस्सा हो जाती है। मन्नारा मुनव्वर से कहती हैं उन्हें उनके लिए कोई फीलिंग्स नहीं है। मुनव्वर भी कहते हैं कि वो उन्हें घर में अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं।

मुनव्वर -मन्नारा में हुआ झगड़ा

मन्नारा मुनव्वर से कहती हैं कि लोग जिस तरह से मेरा मजाक उड़ा रहे हैं और मुझे भाभी कह रहे हैं। ये सब मुझे बिल्कुल अच्छी नहीं लग रहा है। मन्नारा कहती हैं, तुम्हारे दोस्त मुझे भाभी कह रहे हैं। मुझे ये सब पसंद नहीं आ रहा है। उन लोगों से कहो इस तरह से ना बोले। यहां चारों तरफ कैमरा है और मैं नहीं चाहती हूं कि लोग ऐसा कुछ भी सोचे। हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और इससे ज्यादा कुछ नहीं। मुनव्वर कहती हैं, मैं जानता हूं कि हम दोस्त है। मैंने हमेशा तुम्हें अपना दोस्ता माना है। अगर तुम्हें लोगों का मजाक पसंद नहीं आ रहा है तो तुम उनसे सीधा कहो।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article