सुष्मिता सेन के भैया और भाभी में फिर हुईं अनबन, क्या राजीव और चारू असोपा को रिश्ता हो जाएगा खत्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2022, 07:24 PM IST

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारू असोपा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दोनों के बीच के मतभेद इतने बढ़ गए हैं कि सब कुछ ठीक होना मुश्किल है। राजीव ने चारू को अनफॉलो कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • चारू असोपा और राजीव सेन के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है
  • राजीव ने चारू को किया ब्लॉक
  • क्या टूट जाएगा दोनों का रिश्ता?

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के भाई राजीव सेन (Rajeev Sen) और भाभी चारू असोपा (Charu Asopa) के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रह है। दोनों के रिश्ते में उथल पुथल चल रही हैं। दोनों ने कुछ महीने पहले अपने अलग होने की बात कही थी, लेकिन बाद में दोनों ने अपनी शादी को एक और मौका देने की कोशिश की थी। करवा चौथ के अगले दिन खबर सामने आई है कि दोनों ने एक - दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

rajeev and charu

rajeev and charu (image credit: instagram)

चारू ने अपने इंटरव्यू में कहा कि राजीव ने मुझे ब्लॉक कर दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने उसे अनफॉलो नहीं किया है, उसने मुझे ब्लॉक कर दिया है। वो दिल्ली गया था और वहां जाने के बाद उसने मुझे ब्लॉक कर दिया है। मुझे नहीं पता वो क्या कर रहा है और कहां हैं?

End of Feed