Surbhi Chandna Shares Photo With Teary Eyes Talks About Ups And Down After Marriage: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने अपने अंदाज और एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। 'इश्कबाज' एक्ट्रेस सुरभि चंदना बीते साल मार्च में शादी के बंधन में बंधी थीं। उन्होंने 13 साल की डेटिंग के बाद बॉयफ्रेंड करण शर्मा संग शादी रचाई थी। लेकिन हाल ही में सुरभि चंदना ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने शादी के बाद आए उतार-चढ़ाव पर अपने दिल का गुबार निकाला। इतना ही नहीं, सुरभि चंदना (Surbhi Chandna)ने रोते हुए अपनी एक फोटो भी पोस्ट की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें: Surbhi Chandna ने बनारसी साड़ी पहन छोटी बहन की शादी में लूटी लाइमलाइट, पति के लाए गजरे ने बढ़ा दी खूबसूरती
सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने पति करण शर्मा संग फोटो पोस्ट करते हुए लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा। सुरभि चंदना ने लिखा, "चेतावनी: मेरे बेटर हाफ को कुछ मत कहना। वो मुझे रुला नहीं रहे थे, बल्कि इसका उल्टा कर रहे थे। फोटो उन्होंने ही क्लिक की है, जिससे मुझे चियर कर सकें। ये मेरी गैलरी में सेफ थी। तो मुझे पता था कि हमें आगे तक जाना है और आगे का रास्ता गुलाब और कांटों से भरा होगा। ये बहुत ही अजीब सा एहसास है कि एक महीने में हमारी शादी को एक साल पूरे हो जाएंगे। एक पति-पत्नी के तौर पर ये कभी भी आसान नहीं होता है। ये तब ज्यादा ईजी होता है जब आप एक गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के तौर पर समझौते कर रहे हों और एडजस्ट कर रहे हों।"
सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "शादी के बाद मुझे अपने मम्मी-पापा की खूब याद आई और मैं कई बार खासतौर पर अपने पिता को याद करते हुए रो भी पड़ती थी। जो जिम्मेदारियां शादी के साथ आपके पास आती हैं, जिसके लिए आपको बोला नहीं जाता और न ही आप इसके लिए तैयार रहते हो। आप एक जिम्मेदारी निभा ही रहे होते हो कि इसके बाद एक-एक कर दूसरे रोल भी लाइन में लगने शुरू हो जाते हैं। हमने एक-दूसरे को प्यार किया, एक-दूजे की मदद की। जब चीजें हमारे मुताबिक नहीं गईं तो एक-दूजे को उठाने की कोशिश की। कहते हैं कि शादी के पहले साल को पार कर जाना बहुत मुश्किल है। ठीक भी है, इसके लिए पार्टनर के साथ सेम पेज पर होना जरूरी है। रोजाना हम एक नई ट्यून खोज रहे हैं और हर पल को जीने की कोशिश कर रहे हैं।" सुरभि चंदना ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनकी ये तस्वीर 21 मई को यानी शादी के दो महीने बाद क्लिक की गई थी।
