टीवी मसाला

Naagin 7: परमश्रेष्ठ नागिन बन TRP हिलाने के लिए तैयार हैं प्रियंका चाहर चौधरी! फोटो देख लगने लगी अटकलें

Priyanka Chahar Choudhary To Enter In Naagin 7 Fans Assumes: एकता कपूर अपने धमाकेदार शो 'नागिन' का सातवां सीजन लेकर जल्द ही टीवी की दुनिया में दस्तक देंगी। वहीं हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे लेकर लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं कि वह शो का हिस्सा बनेंगी।

Image

'नागिन 7' का हिस्सा बनेंगी प्रियंका चाहर चौधरी?

Priyanka Chahar Choudhary To Enter In Naagin 7 Fans Assumes: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने अपने टीवी शोज से हमेशा ही धूम मचाया है। खासकर एकता कपूर का 'नागिन' टीवी का सबसे पॉपुलर सीरियल रहा है। 'नागिन' के हर सीजन के साथ एकता कपूर ने टीवी पर तूफान मचा दिया है। वहीं अब लोग बेसब्री से 'नागिन' के सातवें सीजन का इंतजार कर रहे हैं, जिसे लेकर एकता कपूर ने कुछ वक्त पहले बताया भी था कि वह जल्द ही सर्व सर्वश्रेष्ठ, परमश्रेष्ठ नागिन के साथ टीवी पर एंट्री करेंगी। एकता कपूर के ऐलान के कुछ वक्त बाद ही एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे लेकर लोग अटकलें लगा रहे हैं कि वह 'नागिन 7' का हिस्सा बन सकती हैं।

दरअसल, प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनके फोन कवर पर नागिन बनी नजर आई। इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों ने अटकलें लगानी शुरू कर दीं कि प्रियंका चाहर चौधरी जल्द ही एकता कपूर के 'नागिन 7' का हिस्सा बनने वाली हैं। लेकिन एक्ट्रेस से जुड़े करीबी सूत्रों का कहना है कि प्रियंका चाहर चौधरी एकता कपूर के 'नागिन 7' में नहीं नजर आएंगी। सूत्रों का कहना है कि 'नागिन 7' के लिए प्रियंका चाहर चौधरी को कई बार अप्रोच किया जा चुका है, लेकिन उन्होंने शो के लिए हामी नहीं भरी है।

'नागिन 7' में कदम रखेंगी प्रियंका चाहर चौधरी?

'नागिन 7' में कदम रखेंगी प्रियंका चाहर चौधरी?

बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के अलावा अंकिता लोखंडे का नाम भी 'नागिन 7' के लिए सामने आया था। लेकिन अंत में किसके सिर पर परमश्रेष्ठ नागिन का ताज सजेगा, ये देखना दिलचस्प होगा। दूसरी तरफ विवियन डीसेना की भी एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वह नागराज के रूप में दिखाई दिये। लेकिन उनकी वो तस्वीर एडिट की गई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article