टीवी मसाला

YRKKH Spoiler: फूफासा की ईंट से ईंट बजाकर रख देगी रूही, चारू की खातिर ससुरजी के पैरों में झुकेगा अभीर

Yeh Rishta Kya Kehlata hai Spoiler 5 February, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभीर चारू को अपने साथ मुंबई जाने के लिए पूछेगा। वहीं चारू के गायब होने पर संजय भी पोद्दार हाउस में तमाशा मचाएगा, साथ ही अभीर पर गलत-गलत इल्जाम लगाएगा। हालांकि रूही उसे करारा जवाब देगी।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएगा महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata hai Spoiler 5 February, 2025: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं जिसने शो के प्रति दर्शकों की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि अभिरा कोर्ट नहीं पहुंच पाती है, जिससे तलाक की सुनवाई एक सप्ताह के लिए टाल दी जाती है। वहीं दूसरी ओर शिवानी अभिरा को अपनी बहू मान बैठती है और आरके से अभिरा को गजरा पहनाने के लिए कहती है। लेकिन तभी वहां पर अरमान आ जाता है। हालांकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

चारू को अपने साथ मुंबई चलने के लिए कहेगा अभीर

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि चारू अभीर से मिलने के लिए जाएगी। चारू कहेगी कि जो बातें करनी हो, जल्दी करो क्योंकि इसके बाद हम दोबारा कभी नहीं मिलेंगे। इसपर अभीर कहेगा कि यही बात तुम मेरी आंखों में देखकर बोलो। हम दोनों एक-दूजे से प्यार करते हैं और अपने प्यार के लिए हमें कुछ वक्त के लिए परिवार से दूर रहना पड़ेगा। हम साथ में मुंबई चलते हैं और वहां शादी कर लेंगे। कुछ वक्त में घरवालों का गुस्सा शांत हो जाएगा।

फूफा सा की ईंट से ईंट बजाएगी रूही

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि फूफा सा अभीर को बुरा-भला कहेंगे। दूसरी तरफ कावेरी अभीर के खिलाफ किडनैपिंग का केस करने के लिए कहेगी। लेकिन फूफा सा की बातें सुनकर रूही चुप नहीं रहेगी। वो फूफा सा को बातें सुनाएगी कि आज मेरे मासूम भाई पर आप इतने इल्जाम लगा रहे हैं। लेकिन जब कमीने नीरज ने उसपर गंदी नजर डाली थी, तब आपने पैसों के आगे अपनी बेटी के बारे में जरा भी नहीं सोचा।

अभिरा का साथ देगा अरमान

अभिरा पोद्दार परिवार पहुंचेगी, जहां दादीसा सहित पूरा परिवार उसे शक की नजरों से देखेगा। लेकिन जैसे ही अभिरा कुछ बोलने वाली होगी तो अरमान उसे रोक देगा और कहेगा कि तुम्हें किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है। तुम खुद अभीर की हरकतों से अंजान हो। वहीं जब अभीर चारू के साथ घर आएगा और फूफा सा उसपर हाथ उठाएंगे तो अरमान बीच में आ जाएगा।

अभीर को पैरों में झुकाएगा संजय

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि पूरा परिवार अभीर और चारू की सगाी के लिए तैयार हो जाता है। लेकिन संजय उस सगाई में नहीं आता। वहीं जब अभीर उसे मनाता है तो संजय शर्त रखता है कि अभीर को मेरे पैरों में झुककर नाक रगड़नी होगी। लेकिन चारू के लिए अभीर ये करने के लिए भी तैयार हो जाता है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article