टीवी मसाला

Surbhi Chandna ने बनारसी साड़ी पहन छोटी बहन की शादी में लूटी लाइमलाइट, पति के लाए गजरे ने बढ़ा दी खूबसूरती

Surbhi Chandna Looks Adorable In Banarasi Saree: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने अपने अंदाज से हमेशा सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपनी छोटी बहन की शादी का हिस्सा बनीं, जिसमें उन्होंने बनारसी साड़ी पहन महफिल की शोभा बढ़ा दी। सुरभि चंदना की फोटोज देख फैंस भी तारीफ कर रहे हैं।

Image

सुरभि चंदना ने ब्लू बनारसी साड़ी पहन दिखाया जलवा

Surbhi Chandna Looks Adorable In Banarasi Saree: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सुरभि चंदना ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। सुरभि चंदना ने 'इश्कबाज' से लेकर 'नागिन 5' तक कई हिट टीवी शोज दिये हैं। सुरभि चंदना इसी साल मार्च में शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण शर्मा के साथ सात फेरे लिए थे। सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) अभी भले ही इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन वह लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही हैं। सुरभि चंदना ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। सुरभि चंदना इन तस्वीरों में ब्लू बनारसी साड़ी में नजर आईं, जिसमें उनका लुक बेहद कमाल का लगा।

सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) की ये तस्वीरें उनकी बहन की शादी से जुड़ी थीं। एक्ट्रेस ने अपने कैप्शन के जरिए बताया कि उन्हें ये साड़ी मम्मी ने पहनाई है। इन फोटोज को शेयर करते हुए सुरभि चंदना ने लिखा, "इसके लिए सच में बहुत लोगों की जरूरत लगती है। लेकिन बनारसी साड़ी पहनना भी मेरी विशलिस्ट में शामिल थी। साड़ी मेरी मम्मा ने पहनाई है और मेरे जूड़े में लगा गजरा मेरे प्यारे पतिदेव लेकर आए हैं। ठंड की वजह से साड़ी के साथ ढेर सारी लेयरिंग कर ली। स्वादिष्ट खाना, बल्ली सागू, सूफी ट्यून्स और मेरी प्यारी छोटी बहन ऋतिका बहल की शादी। तुम्हें शादीशुदा जिंदगी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। उम्मीद करती हूं कि तुम ग्रीस में अच्छे से ग्रीस कर रही होगी, अब इसका जो भी मतलब हो।"

सुरभि चंदना (Surbhi Chandna) ने अपने अलावा दुल्हन बनी अपनी बहन की तस्वीरें भी साझा कीं, जो गोल्डन लहंगे में काफी प्यारी लगी। बता दें कि सुरभि चंदना की इन तस्वीरों को अभी तक 16 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article