ऋषिकेश में Sunil Grover ने त्यागी लग्जरी लाइफ, फुटपाथ पर सोते दिखे एक्टर; वायरल हुआ वीडियो

Sunil Grover Sleeps At Footpath: मशहूर एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फुटपाथ पर सोते हुए दिखाई दिये।

Sunil Grover Sleeps At Footpath: मशहूर एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सुनील ग्रोवर ने गुत्थी बनकर जमकर लाइमलाइट बटोरी थी। उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' में तो अपनी एक्टिंग का जबरदस्त उदाहरण दिया ही, वहीं कई फिल्मों और सीरीज में भी जबरदस्त किरदार निभाए। लेकिन इन सबके बाद भी सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने अपनी सादगी बिल्कुल भी नहीं छोड़ी। हाल ही में सुनील ग्रोवर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लग्जरी लाइफ और फेम को किनारे रख फुटपाथ पर सोते हुए नजर आए। सुनील ग्रोवर का ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Whatt!! सुनील ग्रोवर की कमाई से दो गुना ज्यादा टैक्स देते हैं Kapil Sharma, आंकड़े जान उड़ेंगे होश

sunil grover

फुटपाथ पर सोए सुनील ग्रोवर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के वीडियो ने फैंस को हैरान करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। इस वीडियो को सुनील ग्रोवर ने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है। सुनील ग्रोवर ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "तारे जमीन पर।" एक्टर का ये वीडियो ऋषिकेश से जुड़ा है, जहां वह घाट किनारे बाकी श्रद्धालुओं के बीच फुटपाथ पर सोते नजर आए। सुनील ग्रोवर ने इस दौरान अपने साथ केवल एक चादर ली हुई थी। उनके इस वीडियो ने फैंस को भी हैरान कर दिया है। लोग सुनील ग्रोवर के वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Divya Aur Baati Hum फेम Kanika Maheshwari ने तलाक की खबरों को बताया 'झूठ'! इस वजह से हैं पति से अलग

    End of Feed