कपिल शर्मा की ऑन स्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती ने मुंह में धुनुची पकड़ कर किया डांस, यूजर्स बोले- बड़े होंठों का कमाल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 23, 2023, 12:31 PM IST

Sumona Chakravarti Viral Video: द कपिल शर्मा फेम सुमोना चक्रवर्ती मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए पंडाल पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने पंडाल में हाथ की जगह मुंह में पकड़कर धुनुची डांस किया। एक्ट्रेस का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Sumona Chakravarti Viral Video: देशभर में नवरात्रि की धूम है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक मां दुर्गा की भक्ति में लीन है। टीवी एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए पंडाल पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने पंडाल में मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और धुनुची डांस किया। एक्ट्रेस का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में एक्ट्रेस लाल रंग की साड़ी पहने हुए नजर आ रही थीं। लाल साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने धुनुची को हाथ में नहीं बल्कि मुंह में पकड़कर डांस किया। एक्ट्रेस के डांस वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं।

End of Feed