KKK 13: प्रियंका चौधरी की जगह लेंगी Sumbul Touqeer Khan, Khatron Ke Khiladi 13 का बनेंगी हिस्सा?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 13, 2023, 09:50 AM IST

sumbul touqeer khan doing tv show khatron ke khiladi 13?: बिग बॉस-16 में सुम्बुल तौकीर, फिनाले में शामिल होने से चूक गई थीं। शालीन भनोट और टीना दत्ता के साथ हुए वाकिए को छोड़कर अभिनेत्री सुम्बुल की जर्नी शो में काफी शानदार रही थी। अब जल्द ही सुम्बुल एक और रियलिटी शो में नजर आ सकती हैं।

sumbul touqeer khan in khatron ke khiladi 13?: टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रोहित शेट्टी का शो डेयरडेविल के बारे में है और सभी रियलिटी शोज में से काफी दमदार है। खतरों के खिलाड़ी को हमेशा दमदार रेटिंग मिलती रही है। इसके लिए लगातार नए सितारो के नाम सामने आ रहे हैं जो कि इस सीजन का हिस्सा होंगे। ऐसी अफवाहें थीं कि प्रियंका चाहर चौधरी भी इस बार रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में आने वाली हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने कथित तौर पर बताया है कि वह शो नहीं कर सकती हैं। प्रियंका चाहर चौधरी के पास पहले से कुछ प्रस्ताव हैं और वह अभी भी उसी पर विचार कर रही हैं। लेकिन अब प्रियंका के बाहर होते ही सुम्बुल तौकीर खान के खतरों के खिलाड़ी करने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

sumbul touqeer khan

KKK 13: सुम्बुल तौकीर ने बताया सच

इमली अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर ने अब अपने YouTube चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है जहां उन्होंने इस बात से इनकार किया है कि उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 13 को रिजेक्ट कर दिया है। इसका मतलब है कि सुम्बुल तौकीर खान शो का हिस्सा हो सकती हैं। सुम्बुल तौकीर एक बेहतरीन डांसर और काफी एथलेटिक हैं इसीलिए वह शो के लिए एकदम फिट हैं। जैसा कि हम जानते हैं चैनल हमेशा बिग बॉस के सबसे लोकप्रिय चेहरों को चुनता है ऐसे में सुंबुल का यहां आना बनता है।

End of Feed