Sumbul Touqeer Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 की धमाकेदार शुरुआत हुई है और लोगों को शो के 16 कंटेस्टेंट्स की पहली झलक देखने को मिल चुकी है। टीवी सीरियल इमली की अदाकारा सुंबुल तौकीर खान भी बिग बॉस का हिस्सा बन चुकी हैं। बिग बॉस-16 में सुंबुल तौकीर खान की भी एंट्री हो चुकी है। जी हां, 19 साल की सुंबुल तौकीर खान शो की एक कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। सुंबुल शो में यंगेस्ट कंटेस्टेंट में से एक हैं। इसी बीच बताया जा रहा है कि सुंबुल तौकीर खान, सलमान खान के शो का हिस्सा बनने के लिए सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री हैं।
Sumbul Touqeer Khan and tejaswi prakash
जैसा कि अन्य रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सुंबुल को प्रति सप्ताह 12 लाख रुपये का भुगतान किया जा रहा है। जो कि कई दर्शकों को शॉक्ड कर रहा है। क्योंकि वह न केवल शो के अन्य कंटेस्टेंट्स की तुलना में बल्कि पिछले सीजन के कंटेस्टेंट्स की तुलना में भी सबसे अधिक फीस पाने वाली स्टार बताई जा रही हैं।
तेजस्वी प्रकाश से इतनी ज्यादा है सुंबुल की फीस
बताया जा रहा है कि तेजस्वी प्रकाश पिछले सीजन में प्रति सप्ताह 10 लाख रुपये के साथ सबसे अधिक फीस पाने वाली अभिनेत्री थीं। सुंबुल को 12 लाख मिल रहे हैं और इससे पता चलता है कि उन्होंने बिग बॉस के इतिहास में सबसे अधिक फीस पाने वाली कंटेस्टेंट होने के नाते नागिन-6 की अभिनेत्री को हरा दिया है। जबकि करण कुंद्रा को पर वीक 8 लाख फीस दी गई थी। वहीं जय भानुशाली को प्रति सप्ताह 11 लाख रुपए और शमिता शेट्टी को कथित तौर पर 9 लाख का फीस मिली थी। तेजस्वी प्रकाश, बिग बॉस 15 की विनर रही थीं वहीं फैंस ने सुंबुल में अपना फाइनलिस्ट अभी से ढूंढ लिया है।
बिग बॉस का ये सीजन जीत पाएंगी सुंबुल खान?
इमली सीरियल के साथ सुंबुल तौकीर घर-घर एक जाना पहचाना नाम बन गई हैं। तब से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। अभिनेत्री ने बहुत ही कम उम्र में बहुत प्रसिद्धि पा ली है। अब सभी की निगाहें उन पर हैं कि वह बिग बॉस 16 में खुद को कैसे पेश करेगी? क्या सुंबुल, बिग बॉस का ये सीजन जीत पाएंगी? उनके सभी फैन्स बेसब्री से शो में उनको देखना चाहते हैं।
