Sudhanshu Pandey Reveals How Rajan Shahi Reacted: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो अनुपमा फैंस के पसंदीदा शो में से एक है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से ये शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। बता दें कि अनुपमा में वनराज का किरदार निभाने वाले सुधांशु पांडे ने शो को अलविदा कह दिया है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके दी थी। अब सुधांशु पांडे के अचानक शो छोड़ देने पर फैंस के मन में कई सवाल उठ गए है। ऐसे में टाइम्स नाउ/टेली टॉक ने सभी सवालों के जवाब ढूँढने के लिए सुधांशु पांडे से संपर्क किया। आइए देखते हैं कि इंटरव्यू के दौरान सुधांशु पांडे ने क्या खुलासा किया है।
Sudhanshu Pandey Reveals How Rajan Shahi Reacted
टाइम्स नाउ/टेली टॉक से बातचित के दौरान जब सुधांशु पांडे से अचानक शो छोड़ के जाने के बाद राजन शाही के रिएक्शन के बारे में पूछा गया तो आभिनेता ने कहा "
मैंने उसी दिन राजन शाही को अपने शो छोड़ने के बारे में बताया था। उससे पहले हमने कई बार चर्चा भी की, ऐसा होने के पीछे कई कारण भी थे। हालांकि बात में इस पर सहमति बनी। मैंने उस दिन अपनी आखिरी शूटिंग की। हमने 2 से 3 बार दुबारा बात भी की उसके बाद आपस में सहमत हो गए। राजन ने कहा "अगर तेरे को लगता है, तो ठीक है।"
सुधांशु पांडे से आगे पूछा गया की क्या राजन शाही ने उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की, तो अभिनेता ने कहा "नहीं, हम लोगों की बातचीत हो गई थी। हमने अपने-अपने पक्ष रख दिए थे। मेरा राजन से कोई मतभेद नहीं है। मैंने कहा और उन्होंने मेरी बात का सम्मान किया।
