कैंसर से जूझ रही थीं सुधा चंद्रन की मां तो मदद के लिए आगे आए सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- मैं ये कभी नहीं भूलूंगी...

Sudha Chandran Reveals Salman Khan Supports Her During Mother Cancer Diagnosis: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। हाल ही में सुधा चंद्रन ने बताया कि मां के कैंसर के दौरान सलमान खान ने उन्हें खूब सपोर्ट किया था।

Sudha Chandran Reveals Salman Khan Supports Her During Mother Cancer Diagnosis: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुधा चंद्रन ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। सुधा चंद्रन ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अपने करियर और जिंदगी के बारे में काफी बातें कीं। सुधां चंद्रन ने इंटरव्यू में गोविंदा के कमबैक की बातें की, साथ ही ये उनके करियर में आए उतार-चढ़ाव के लिए बॉलीवुड को जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा सुधा चंद्रन ने सलमान खान के बारे में भी बातें कीं। उन्होंने बताया कि कैसे जब उनकी मां कैंसर से जूझ रही थीं तो सलमान खान (Salman Khan) उनके समर्थन के लिए आगे आए थे।

salman khan on sudha chandran

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

सलमान खान (Salman Khan) की बातें याद करते हुए सुधा चंद्रन ने बताया कि एक्टर ने खुद आगे आकर उन्हें सपोर्ट देने की बात कही। सुधा चंद्रन ने कहा, "मुझे याद है कि मैं उनके साथ फिल्म कर रही थी और मेरी मां अस्पताल में थीं। उन्हें शायद याद भी नहीं होगा। मैं मेरे स्टाफ के साथ लंच कर रही थी तभी सलमान खान की टीम का कोई आया और बोला, "सर आपके साथ कुछ बात करना चाहते हैं।" मैं उनके पास गई और बोली, 'हां सलमान सर?' उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि तुम्हारी मां को कैंसर है, तुम्हें कोई मदद चाहिए?"

End of Feed