Splitsvilla फेम सौरब बेदी के साथ Ex गर्लफ्रेंड ने घर में घुसकर की मारपीट? शरीर पर दिए नाखूनों के निशान, देखें Video

Splitsvilla fame Sorab Bedi Video: स्प्लिट्सविला फेम सौरब बेदी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खूब लाइमलाइट में हैं. सौरब का अब एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उनके साथ मारपीट की है.

Splitsvilla fame Sorab Bedi Video: स्प्लिट्सविला फेम सौरब बेदी इन दिनों खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं. सौरब बेदी का नाम अपूर्वा रामपाल के साथ जुड़ रहा है. अपूर्वा ने दावा किया था कि सौरब और वो एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब सौरव ने अपने एक इंटरव्यू में साफ कर दिया था कि वह किसी को डेट नहीं कर रहे, जिसके बाद एक्स गर्लफ्रेंड ने सौरव पर धोखा देने का आरोप लगाया. उन्होंने सौरब पर चीट करने तक का आरोप लगाया. वहीं, अब इस हंगामे में एक नया ट्विस्ट जुड़ गया है. सौरव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि उनके साथ उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने मारपीट की है.

cobra (1)

Instagram- photo credit

सौरब बेदी के वीडियो ने किया सबको हैरान

सौरब बेदी (Sorab Bedi) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख हर किसी की आंखें फट गई है. इस वीडियो में सौरब के शरीर पर लगे नाखून के निशाने साफ दिख रहे हैं. इससे साफ है कि लड़की ने उनके साथ मारपीट की है. वीडियो में सौरब ने अपनी गर्दन पर लगे नाखून के निशान दिखाए हैं और पीठ पर भी लंबे लंबे नाखून से लगे घाव साफ दिख रहे हैं. इस वीडियो में आवाज तो नहीं आ रही, लेकिन उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'बाकी बातें मैं कल या परसों लाइव आने पर स्पष्ट कर दूंगा.' दावा किया जा रहा है कि सौरब का ये हाल उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने ही किया है. उन्होंने चीटिंग के आरोप के बाद उनसे लड़ाई झगड़ा किया, जिसका नतीजे में ही सौरब का ये हाल हो गया.

End of Feed