Kushal Tanwar aka Gullu Indirect Dig On Tanya Mittal: बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल अपना ओटीटी डेब्यू कर चुकी हैं। तान्या मित्तल कुकिंग रियलिटी मां है ना का हिस्सा बनीं। इन सबके बीच तान्या मित्तल एक विवाद में भी फंस गई हैं। हाल ही में तान्या एक पॉडकास्ट में कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ नजर आईं। इसके बाद तान्या ने मेल इगो पर ढेर सारे क्रिप्टिक पोस्ट किए। दावा किया गया कि तान्या ने ये सारे पोस्ट कुशाल के लिए किए हैं। अब कुशाल ने तान्या को जवाब दिया है। कुशाल का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: साइको ऋषभ का भांडा फोड़ेगी अभिरा, मायरा के कैरेक्टर की धज्जियां उड़ाएंगी दमयंती)
कुशाल तंवर का तान्या मित्तल पर हमला
कुशाल तंवर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने मेल इगो पर खुलकर बात की। उन्होंने वीडियो में कहा, 'तो दोस्तों.... ये लोग बकवाला खाते खाते पता नहीं कब बकलौली करने लगते हैं, मुझे कुछ नहीं पता,लेकिन मेरी मेल इगो काफी ज्यादा हर्ट हो गई है। मेरा घमंड इसने चूर चूर कर दिया है। मेरी मेल इगो ज्यादा हर्ट मत करो ये पहले से ही हर्ट है।' बता दें तान्या मित्तल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था 'पुरूषों के अहंकार को फिर से तोड़ने में खुशी हो रही है। जलन हो रही है? मैं कल्पना कर सकती हूं। कुछ पुरुष एक मजबूत महिला को संभाल सकते हैं। कुछ केवल एक के बारे में बात ही कर सकते हैं। जब वे एक ऐसी महिला के साथ असहज होने में व्यस्त हैं जो खुद को कम करने (दबाने) से इनकार करती है, तो मैं निर्माण करने, जीतने और आशीर्वाद बटोरने में व्यस्त हूं। परेशान रहो। जलते रहो। देखते रहो।' (ये भी पढ़ें: Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya ने दोनों बेटों संग घर में रखा पहला कदम, सासू मां ने उतारी आरती, सामने आईं Photos)

kushal tanwar akka gullu
