Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: साइको ऋषभ का भांडा फोड़ेगी अभिरा, मायरा के कैरेक्टर की धज्जियां उड़ाएंगी दमयंती

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कई सारे ड्रामे होने वाले हैं। सीरियल में अभिरा और अरमान के बीच सब ठीक है और मायरा के साइको स्टॉकर का भी पता चलने वाला है। अभिरा अब ऋषभ का भांडा फोड़ देगी।

Authored by: कविताUpdated May 30 2026, 12:47 IST
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा ट्विस्टImage Credit : Jiohotstar01 / 08

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा अरमान की बेटी मायरा बुरी तरह फंस गई है। मायरा के पीछे ऋषभ पड़ा है और वो उसे स्टॉकर बनकर परेशान कर रहा है। अभिरा और अरमान भी मायरा के स्टॉकर का पता लगाने में लगे हैं और इसी वजह से अरमान अपने पिता माधव के साथ स्टॉकर का पता लगाने में जुट गया है और अब अभिरा और अरमान को ऋषभ पर शक होगा। अभिरा ऋषभ की बैंड बजाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। आइए आपको बताते हैं अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा।

अरमान को मिलेगा ऋषभ के खिलाफ सबूत​Image Credit : Jiohotstar02 / 08

अरमान को मिलेगा ऋषभ के खिलाफ सबूत​

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि अरमान और माधव उस कैफे में जाते हैं जहां पर मायरा अक्सर जाती है। वहां उन्हें पता चलता है कि ऋषभ यहां पर नाम बदलकर जॉब करता है। ये देखकर अरमान का शक सीधा ऋषभ पर जाता है।

अभिरा को होगा ऋषभ पर शक​Image Credit : Jiohotstar03 / 08

अभिरा को होगा ऋषभ पर शक​

शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा को भी ऋषभ पर शक होगा। जैसे ही अभिरा का फोन बजता है वैसे ही ऋषभ का फोन भी बजता है। ये देखकर अभिरा का सीधा उस पर शक होता है। तभी अरमान का फोन आता है और दोनों ऋषभ पर अपना शक होने की बात करते हैं।

ऋषभ का फोन चेक करेगी अरमान​Image Credit : Jiohotstar04 / 08

ऋषभ का फोन चेक करेगी अरमान​

पोद्दार हाउस में ऋषभ की दादी दमयंती जी आती है और तभी अभिरा भी ऋषभ से फोन मांग लेती है। अभिरा सबको बताती है कि ऋषभ ही स्टॉकर है और उसका फोन चेक करती है लेकिन तब तक ऋषभ अपने फोन से ऐप डिलीट कर देता है और अभिरा गलत साबित होती है

अरमान पेश करेगा सबूत05 / 08

अरमान पेश करेगा सबूत

इसके बाद शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा की बातें सुनकर दमयंती यानी ऋषभ की दादी का पर हाई हो जाएगा लेकिन अभिरा शांत नहीं होगिमल। तभी अरमान आयेगा और ऋषभ का फेक आईकार्ड दिखाया। इस मौके पर भी ऋषभ अपनी नई कहानी दिखा देता है। इस वजह से काफी बहस होती है।

​​अरमान की हालत होती खराब​06 / 08

​​अरमान की हालत होती खराब​

इस बहसबाजी में अरमान को हालत खराब होगी। अरमान को बार बात सर दर्द उठेगा, जो उसी बरदास्त नहीं होगा। इस मौके पर अरमान किसी तरह शांत होने की कोशिश करेगा, लेकिन एक मौके पर अरमान का सिर दर्द काबू से बाहर होगा और वो तकिए का पिलो फाड़ देता है​

दमयंती रखेगी बड़ी शर्त​Image Credit : Jiohotstar07 / 08

दमयंती रखेगी बड़ी शर्त​

शो में आगे देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा और अरमान की बातें सुनकर दमयंती एक बड़ी शर्त रखती है। दमयंती हाथ में चाकू लेकर अभिरा को बोलती है कि अगर ऋषभ गलत हुआ तो वो सिर मुंडवा देगी और अगर ऋषभ की गलती नहीं निकली तो अभिरा को सिर मुंडवाना होगा।

​मायरा के कैरेक्टर पर सवाल उठाएगी दमयंती जीImage Credit : Jiohotstar08 / 08

​मायरा के कैरेक्टर पर सवाल उठाएगी दमयंती जी

आखिर में शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान की बेटी मायरा के कैरेक्टर पर दमयंती जी सवाल उठाएगी। वह अभिरा को बोलेगी कि अपनी बेटी को घर संभालना और लड़कों को संभालना सिखाना चाहिए थाा। वो लड़की होकर लड़के से बात कर रही थी। हालांकि, अभिरा दमयंती जी का मुंहतोड़ जवाब देती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!