Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya ने दोनों बेटों संग घर में रखा पहला कदम, सासू मां ने उतारी आरती, सामने आईं Photos

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya With Kids: एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया माता पिता बन गए हैं और अब कपल अपने जुड़वा बच्चों के साथ अपने घर पहुंच गए हैं। इस मौके की खास तस्वीरें सामने आ गई हैं।

Authored by: कविताUpdated May 29 2026, 20:16 IST
मां बनने के बाद घर पहुंचीं दिव्यांका त्रिपाठी, दोनों बच्चों का हुआ स्वागतImage Credit : Instagram01 / 07

मां बनने के बाद घर पहुंचीं दिव्यांका त्रिपाठी, दोनों बच्चों का हुआ स्वागत

Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya Welcomed Home With Kids: टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत कर चुके हैं। दिव्यांका और विवेक माता-पिता बन चुके हैं। दिव्यांका ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया। दिव्यांका और विवेक ने बच्चों की झलक अब तक दिखाई नहीं है, लेकिन पैपराजी के सामने अपने क्यूट बेटों के साथ पेश हो गए हैं। दिव्यांका और विवेक अपने बच्चों के साथ अस्पताल से घर पर पहुंच गए हैं, जहां पर कपल के माता-पिता ने उनका जोरदार स्वागत किया। आइए आपको फोटोज दिखाते हैं।

डिलीवरी के बाद घर पहुंचीं दिव्यांका त्रिपाठीImage Credit : Instagram02 / 07

डिलीवरी के बाद घर पहुंचीं दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी दो बेटों की मां बन गई हैं और एक्ट्रेस ने सी-सेक्शन से अपने बेटों को जन्म दिया है, जिसका खुलासा उन्होंने अपने व्लॉग में किया। दिव्यांका मां बनने के बाद घर पहुंच गई हैं। दिव्यांका और अपने बेटों के स्वागत के लिए विवेक ने गाड़ी के शानदार अंदाज में सजाया।

दिव्यांका और विवेक की पैप्स संग बातेंImage Credit : Instagram03 / 07

दिव्यांका और विवेक की पैप्स संग बातें

इस मौके पर दिव्यांका और विवेक पैपराजी से ढेर सारी बाते करते हुए नजर आएं। दिव्यांका और विवेक पहले अपने बेटों को परिवार को देकर ही पैपराजी के सामने आए थे। इस मौके पर कपल से काफी रिक्वेस्ट की गई कि वह अपने बच्चों की झलक दिखाए।

दिव्यांका और विवेक ने दिखाई बच्चों की झलकImage Credit : Instagram04 / 07

दिव्यांका और विवेक ने दिखाई बच्चों की झलक

दिव्यांका और विवेक ने अपने बेटों का चेहरा तो नहीं दिखाया, लेकिन कपल अपने बेटों के साथ पैपराजी को पोज देते हुए नजर आया। इस तस्वीर में दिव्यांका और विवेक ने अपने बेटों को गोद में पकड़ा है और बगल में दोनों के माता-पिता खडे़ हैं।

दिव्यांका और बच्चों की उतारी गई आरतीImage Credit : Instagram05 / 07

दिव्यांका और बच्चों की उतारी गई आरती

दिव्यांका और नए बच्चों का घर में शानदार अंदाज में स्वागत हुआ। दिव्यांका और दोनों बच्चों की आरती उनकी सास ने उतारी। विवेक की मां ने अपनी बहू का मुंह भी मीठा करवाया। इस मौके पर परिवार के सभी लोग एक दूसरे को मीठाई खिलाते हुए स्पॉट हुए।

बेटों के साथ दिव्यांका और विवेक ने दिए पोजImage Credit : Instagram06 / 07

बेटों के साथ दिव्यांका और विवेक ने दिए पोज

इस तस्वीर में दिव्यांका और विवेक अपने दोनों बेटों के साथ दिखाई दे रहे हैं और दोनों के चेहरे पर माता-पिता बनने की खुशी साफ झलक रही हैं। दिव्यांका अपने बेटे को प्यार से निहार रही हैं और विवेक भी बेटे को हाथ में पकडे़ काफी चमक रहे हैं।

फैंस ने दी कपल को बधाईImage Credit : Instagram07 / 07

फैंस ने दी कपल को बधाई

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को माता-पिता बनने पर ढेर सारी बधाई मिल रही हैं। कपल को लगातार फैंस बधाई के मैसेज कर रहे हैं और अब फैंस ये भी उम्मीद कर रहे है ंकि दिव्यांका और विवेक जल्द ही अपने दोनों बेटों का चेहरा दिखा दे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!