'तू है कौन...' Splitsvilla 16 के फिनाले में Niharika ने की Nia Sharma की बेईज्जती, एक्ट्रेस ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Splitsvilla 16 Grand Finale Update: शो स्प्लिट्सविला सीजन 16 के ग्रैंड फिनाले से जुड़ा एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें निया शर्मा की निहारिका अग्रवाल से गंदी लड़ाई होती दिख रही है। ये प्रोमो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

Splitsvilla 16 Grand Finale Update: एमटीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो स्प्लिट्सविला सीजन 16 (Splitsvilla 16) अपने पहले दिन से खूब लाइमलाइट बटोर रहा है। ये शो कई सारी लड़ाई झगड़ों को पार करके अपने ग्रैंड फिनाले पर पहुंच गया है। शो का ग्रैंड फिनाले शूट हो चुका है, जिसमें निया शर्मा और उर्फी जावेद अपना तड़का लगाती नजर आईं। इस पूरे शो में निया और उर्फी ने कंटेस्टेंट्स को टाइट करके रखा था लेकिन अब ग्रैंड फिनाले पर कंटेस्टेंट्स का मुंह खुलता नजर आएगा। निया शर्मा को निहारिका अग्रवाल (Niharika Agarwal) उल्टा जवाब देगी, जिसके बाद निया शर्मा (Nia Sharma) का गुस्सा निहारिका पर फूटेगा और वह नया नया फेम मिलने पर निहारिका को खूब सुनाएंगी। (ये भी पढ़ें: Elvish Yadav का लंदन एयरपोर्ट पर खोया सामान, ब्रिटिश एयरवेज पर ज्वालामुखी की तरह फूटा राव साहब का गुस्सा)

niharika agarwal- nia sharma

niharika agarwal- nia sharma (Photo Credit- instagram)

    निया शर्मा और निहारिका अग्रवाल में हुई गंदी लड़ाई

    स्प्लिट्सविला 16 के ग्रैंड फिनाले का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें निया शर्मा का गुस्सा निहारिका अग्रवाल पर निकलता नजर आया। इस प्रोमो में साफ देखने के लिए मिला है कि निया शर्मा निहारिका पर गुस्सा करती हैं। निया कहती हैं, 'आप लोगों को अभी सिर्फ तीन महीने पहले फेम मिला है लेकिन मैं यहां पर 15 साल से हूं।' निया की ये बात निहारिका को पसंद नहीं आतीं और उसका गुस्सा निकल जाता है। निहारिका निया के मुंह पर बोलती हैं, 'ये क्या बोल रही है। तीन महीने में फेम मिला है क्या मुझे।' निया के लिए निहारिका की इस तरह की भाषा सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। कई कंटेस्टेंट्स तो अपना शॉकिंग रिएक्शन दिए बिना नहीं रह पाते। निया भी निहारिका की बातों को सुनकर शॉक्ड हो जाती हैं लेकिन निया को उर्फी जावेद शांत करवा देती हैं। (ये भी पढ़ें: तलाक के बाद Mouni Roy ने Suraj Nambiar की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ? अलग होने के चंद दिनों में किया शॉकिंग काम)

    splitsvilla 16 nia sharma niharika agarwal (photo credit- instagram)

      कब और कहां देखें स्प्लिट्सविला 16 का ग्रैंड फिनाले

      स्प्लिट्सविला 16 का ये प्रोमो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इस प्रोमो ने लोगों के बीच ग्रैंड फिनाले के एपिसोड की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। अब फैंस इस मसाले को देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि स्प्लिट्सविला X6 का ग्रैंड फिनाले आज शान यानी 16 मई को शाम 7 बजे टेलीकास्ट होने वाला है। ये शो एमटीवी इंडिया पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

      End of Feed