Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal की शादी में बाराती बन पहुंचे MC Stan, कपल के साथ धाकड़ अंदाज में दिया पोज

MC Stan Attends Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Wedding Shares Photos: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने बीते 23 जून को जहीर इकबाल संग शादी रचाई। उनकी शादी की तस्वीरों और वीडियो से पूरा सोशल मीडिया पटा हुआ था। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 16' विजेता एमसी स्टेन ने भी उनकी शादी की तस्वीर साझा की है।

MC Stan Attends Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Wedding Shares Photos: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। 'हीरामंडी' में फरीदन के तौर पर सोनाक्षी सिन्हा को खूब पसंद किया गया था। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस अपनी शादी के कारण चर्चा में रही थीं। सोनाक्षी सिन्हा ने बीते 23 जून को बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी रचाई थी। उनकी शादी में परिवार के साथ-साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारे भी शामिल हुए थे। खास बात तो यह है कि सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी में एमसी स्टेन भी मेहमान बनकर रंग जमाने पहुंचे। उन्होंने कपल के साथ पोज भी दिया, जिससे जुड़ी फोटो एमसी स्टेन ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में मेहमान बन पहुंचे एमसी स्टेन

End of Feed