टीवी मसाला

GHKKPM से निकलते ही इस TV एक्टर के हाथ लगा कलर्स का टॉप शो, अब फिर TRP में मचाएगा तहलका

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Nimai Bali Bagged New Show: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में यशवंत राव बनकर अपनी धाक जमाने के बाद निमई बाली अब कलर्स चैनल पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। दरअसल, 'गुम है किसी के प्यार में' से निकलने के बाद उनके हाथ नया शो लगा है।

Image

'गुम है किसी के प्यार में' के इस एक्टर के हाथ लगा नया शो

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Nimai Bali Bagged New Show: टीवी के चर्चित सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में कुछ ही दिनों पहले लीप आया था, जिसकी वजह से मेकर्स ने एक साथ कई कलाकारों को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस लिस्ट में शक्ति अरोड़ा से लेकर सुमित सिंह और वैशाली ठक्कर तक का नाम शामिल है। 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) को लीप के चक्कर में छोड़कर जाने वालों में एक्टर निमई बाली का नाम भी शामिल है, जो शो में यशवंत राव भोसले के रोल में नजर आते थे। लेकिन खास बात तो यह है कि इस शो से निकलने के बाद उनके हाथ नया सीरियल भी लग गया है, जिसके जरिए वह धूम मचाने के लिए तैयार हैं।

आईडब्ल्यूएम की रिपोर्ट के मुताबिक, 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) एक्टर निमई बाली कलर्स टीवी चैनल के पौराणिक शो 'लक्ष्मी नारायण' में अहम भूमिका अदा करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि उन्हें ऋषि भृगु का किरदार मिला है। इस बात की जानकारी निमई बाली से जुड़े सूत्रों ने दी है। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "निमई बाली 'लक्ष्मी नारायण' में ऋषि भृगु का रोल अदा करेंगे। उनका रोल आने वाले ट्रैक में बेहद दमदार होने वाला है। उनके किरदार के लिए प्रोमो वीडियो भी शूट कर लिया गया है।"

निमई बाली के साथ-साथ इन सितारों का भी कटा था 'गुम है किसी के प्यार में' से पत्ता

'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) से निमई बाली के अलावा भी कई सितारों का पत्ता कटा था। इस लिस्ट में वैशाली ठक्कर, आस्था अग्रवाल, सुमित सिंह, आयुष आनंद और विजय बदलानी जैसे कलाकार शामिल हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article