टीवी मसाला

Abdu Rozik की शादी में बाराती बनेंगे Mike Tyson सहित ये सितारे, 'बिग बॉस' की इस हसीना को नहीं देंगे न्योता

Abdu Rozik Reveals Guest List For Wedding: 'बिग बॉस 16' से सबके दिलों पर राज करने वाले अब्दु रोजिक शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उन्होंने बताया है कि वह अपनी शादी में कई बड़े सितारों को आमंत्रित करेंगे, लेकिन 'बिग बॉस 17' की एक हसीना को पूछेंगे भी नहीं।

Image

अब्दु रोजिक की शादी में आएंगे ये सितारे

Abdu Rozik Reveals Guest List For Wedding: 'बिग बॉस 16' से सबके दिलों पर छाने वाले अब्दु रोजिक की जिंदगी का नया पड़ाव शुरू होने वाला है। अब्दु रोजिक अपनी शादी को लेकर हर जगह चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, अब्दु रोजिक एमिराती लड़की से निकाह करने वाले हैं जो कि 7 जुलाई को होगा। खास बात तो यह है कि अब्दु रोजिक अपनी शादी बेहद धूमधाम से करेंगे और जगह-जगह से मेहमानों को बुलाएंगे। हालांकि अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने साफ मना कर दिया है कि वह 'बिग बॉस 17' की एक हसीना को अपनी शादी में बिल्कुल भी नहीं बुलाएंगे।

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने ई-टाइम्स को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह कई बड़े विदेशी सितारों को शादी में आमंत्रित करेंगे। अब्दु रोजिक की गेस्ट लिस्ट में नियो, रयान गार्सिया, जेसन डेरुलो, माइक टाइसन और सलमान खान जैसे कई बड़े सितारे हिस्सा बनेंगे। लेकिन उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि वह 'बिग बॉस 17' की कंटेस्टेंट खानजादी यानी फिरोजा खान को शादी में नहीं बुलाएंगे। अब्दु रोजिक ने इसकी वजह बताते हुए कहा, "उन्होंने सलमान खान का अपमान किया था और इसलिए ही वह मेरी गेस्ट लिस्ट में नहीं हैं।"

अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने खानजादी के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मैं सलमान खान की बहुत इज्जत करता हूं और मेरे बड़े भाई का अपमान करना मुझे बिल्कुल भी गवारा नहीं है। फिरोजा को जिस किसी ने बिग बॉस में सपोर्ट किया है, उन्होंने कभी भी उनकी इज्जत नहीं की। मैं आज जो भी हूं, अपने मैनेजमेंट के कारण हूं। उन्होंने शुरू से लेकर अब तक के सफर में मेरा साथ दिया है। ऐसे बहुत से लोग मेरी शादी में आमंत्रित नहीं होंगे, जिन्हें तमीज नहीं है। ये केवल प्रोफेशन की बात नहीं है, बल्कि बड़ों के लिए सम्मान की भी बात है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article