टीवी मसाला

Yuvika Chaudhary-Prince Narula के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, शादी के 5 साल बाद गूंजेगी किलकारी

Prince Narula And Yuvika Chaudhary Announces Pregnancy: टीवी के चर्चित कपल प्रिंस नरुला और युविका चौधरी के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। इस बात का खुलासा खुद प्रिंस और युविका ने सोशल मीडिया पर किया है। दोनों की शादी को 5 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है।

Image

प्रिंस नरुला और युविका चौधरी के घर गूंजेगी किलकारी

Prince Narula And Yuvika Chaudhary Announces Pregnancy: टीवी के मशहूर और चहीते कपल प्रिंस नरुला और युविका चौधरी अपने अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। प्रिंस नरुला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि दोनों बेबी प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि इस बात को कपल ने सिरे से नकार दिया था। लेकिन खास बात तो यह है कि प्रिंस नरुला और युविका चौधरी के घर सच में किलकारी गूंजने वाली है। इस बात का खुलासा खुद कपल ने सोशल मीडिया पर किया है।

प्रिंस नरुला (Prince Narula) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से दो फोटोज साझा की हैं, जिसमें एक बड़ी गाड़ी के साथ एक छोटी गाड़ी भी दिखाई दी। प्रिंस ने लंबा-चौड़ा कैप्शन साझा कर जाहिर किया कि वह नन्हे मेहमान के आने की खबर से बेहद खुश हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हेलो दोस्तों, मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं अपनी भावनाओं को कैसे जाहिर करूं। क्योंकि एक वक्त पर हम बहुत खुश भी हैं और बहुत ज्यादा घबराए हुए भी। भगवान के शुक्रगुजार हैं और मम्मी-पापा बनने के लिए बेहद एक्साइटेड भी हैं। क्योंकि प्रिविका बेबी आने वाला है। अब सब उसके लिए होने वाला है। युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) अब तुम दूसरे नंबर पर हो जाओगी और मेरे मम्मी-पापा के लिए मैं दूसरे नंबर पर। हमारी जिंदगी का जो सेंटर होने वाला या वाली है, वो आने वाला है।"

प्रिंस नरुला (Prince Narula) ने बाप बनने की एक्साइटमेंट जाहिर करते हुए आगे कहा, "जिसके लिए मैंने इतनी मेहनत की है कि जब भी मैं बाप बनूंगा, उसके लिए सब होना चाहिए। जैसे सब पैरेंट्स सोचते हैं, मेरे भी वो सपने थे। जैसे हमारे मां-बाप ने हमें पाला और अच्छा इंसान बनाया है, हम भी अपने बच्चे को अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करेंगे। जब हमें पता चला कि हम प्रेग्नेंस हैं, बहुत ही ज्यादा एक्साइटमेंट वाला पल रहा। अलग-अलग भाव आने लगे। भगवान का शुक्राना, जिसने हर खुशी दी हमें। शुक्रिया बेबी, मुझे मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा देने के लिए। अब इस तोहफे के साथ मैं और माता-पिता दोबारा जिएंगे।"

प्रिंस नरुला (Prince Narula) और की एक्साइटमेंट यहीं पर खत्म नहीं हुई। उन्होंने आगे लिखा, "मैं इंतजार नहीं कर सकता, जब दादा-दादी, नाना-नानी इसको बड़ा करेंगे, जैसे उन्होंने हमें किया। तुम इसे अंग्रेजी सिखाना, मैं उसे पंजाबी और हिंदी। तुम्हें मेरा ढेर सारा प्यार और याद रखना कि कुछ दिनों बाद तुम नंबर 2 पर आने वाली हो।" प्रिंस नरुला और युविका चौधरी को इस खुशखबरी के लिए दृष्टि धामी, गौहर खान, निशा रावल और करण कुंद्रा जैसे कई सितारों ने बधाइयां दीं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article