सिद्धू मूसेवाला के नए गाने Mera Na को 15 मिनट में मिले 1 मिलियन व्यूज, वीडियो देख भावुक हुए फैंस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 7, 2023, 03:51 PM IST

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) का नया गाना मेरे ना हाल ही में रिलीज हुआ है। वीडियो को कुछ ही घंटों में मिलियन्स में व्यूज मिल चुके हैं। फैंस इस वीडियो को देखकर काफी इमोशनल हो गए। इस गाने को मूसेवाला ने गैमी विनर बरना बॉय के साथ मिलकर गाया है।

दिवंगत रैपर और सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) का नया गाना मेरा ना हाल ही में रिलीज हुआ है। गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया। इस गाने को सिर्फ 15 मिनट में एक मिलियन व्यूज मिल गए। अब तक गाने को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। मूसेवाला को एक बार फिर देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए। मेरा ना गाने में सिद्धू मूसेवाला ने बरना बॉय के साथ मिलकर गाया है।

sidhu moosewala

sidhu moosewala (credit pic: instagram)

वीडियो में सिद्धू मूसेवाला बिलबोर्ड से लेकर न्यूज पेपर की हेडलाइन्स तक में नजर आ रहे हैं। गाने में बरना बॉय का रैप चार चांद लगा रहा है। मौत के बाद सिद्धू मूसेवाला का ये तीसरा गाना है।

End of Feed