टीवी मसाला

मरने से पहले Asim Riaz के सपने में आए थे Sidharth Shukla, कहा- ‘उसने मुझे गले से लगाया..’

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 28, 2023, 08:15 AM IST

Sidharth Shukla and Asim Riaz: बिग बॉस 13 के रनर आसिम रियाज इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात करते हुए आसिम रियाज ने एक और बड़ा खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि मरने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला उनके सपने में आए थे।

Image

Sidharth Shukla and Asim Riaz

KEY HIGHLIGHTS
  • आसिम रियाज ने सिद्धार्थ शुक्ला पर दिया बड़ा बयान।
  • मरने से पहले आसिम के सपने में आए थे सिद्धार्थ शुक्ला।
  • सपने में सिद्धार्थ ने आसिम को गले से लगाया।

Asim Riaz on Sidharth Shukla: बिग बॉस 13 के रनर अप आसिम रियाज (Asim Riaz) अपने बयानों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में आसिम रियाज का एक इंटरव्यू बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिग बॉस 13 के मेकर्स पर निशाना साधने नजर आ रहे हैं और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की जीत को उन्होंने मेकर्स की साजिश बताया है। आसिम के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। एक तरफ जहां सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस आसिम को खड़ी खोटी सुना रहे हैं, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि बिग बॉस 13 के फाइनल में आसिम रियाज के साथ नाइंसाफी हुई हैं। जिसके बाद अब आसिम से सिद्धार्थ को लेकर एक और खुलासा किया है, जिसको सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया है।

‘वो मेरे सपने में आया था’

सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात करते हुए आसिम रियाज ने सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘पता है मरने से पहले वो मेरे सपने मे आया था, मैं अपनी मां की कसम खाकर कहता हूं। मुझे मेरी मैनेजर ने बताया कि न्यूज देखो। उसे पता था कि मैं कितना इमोशनल हूं। उसके साथ मैंने 140 दिन बिताए हैं। मेरा अलग ही बॉन्ड बन गया था। घर के बाहर भी मेरे ज्यादा दोस्त नहीं हैं।’

इसके साथ ही आसिम ने कहा, ‘मुझे अभी भी याद है उसने सपने में भी वो नीली रंग की जैकेट पहनी थी जो उसने बिग बॉस घर में भी पहनी थी, वो मेरे पास आया मुझे गले से लगाया उसने मेरे बाल अपने हाथों से इधर-उधर कर दिए।’ आसिम रियाज के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर हर कोई हैरान है और एक बार फिर सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर रहे हैं।

बता दें कि साल 2021 में टीवी एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया था। सिद्धार्थ की मौत के बाद आसिम रियाज भी इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ नजर आए थे।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article