Shweta Tiwari Prerna Role: एकता कपूर के प्रैंक ने बदली थी श्वेता तिवारी की किस्मत, जानिए कैसे मिला था कसौटी जिंदगी की में प्रेरणा का रोल

Shweta Tiwari Prerna Role:श्वेता तिवारी अक्सर अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में बनी हुई रहती है। फैंस उनकी तस्वीरें देखना बहुत पसंद करते हैं। एक्ट्रेस प्रेरणा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई थी। आइए जानते हैं कि श्वेता तिवारी को ये रोल कैसे मिला था जिसके बाद उनकी किस्मत बदल गई थी।

Shweta Tiwari Prerna Role: श्वेता तिवारी अक्सर अपनी खूबसूरती को लेकर चर्चा में बनी हुई रहती है। फैंस उनकी तस्वीरें देखना बहुत पसंद करते हैं। श्वेता तिवारी 44 साल की उम्र में भी 24 जितनी जवां नजर आती हैं। श्वेता तिवारी टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' में प्रेरणा का किरदार निभा कर घर-घर में पहचान बनाई थी। आइए जानते हैं कि श्वेता तिवारी को ये किरादर कैसे मिला था।

Shweta Tiwari

Shweta Tiwari

हाल ही में एक इंटरव्यू में के दौरान एक्ट्रेस ने अपने रोल से जुड़ा एक खुलासा किया है। श्वेता तिवारी टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड में बड़ा नाम है। श्वेता तिवारी पल, करम अपना अपना और कहीं किसी रोज जैसे शो में नजर आ चुकी हैं, लेकिन एकता कपूर से एक्ट्रेस की मुलाकात ने उनके करियर बदल दिया था। इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने कहा एकता कपूर ने उन्हें अपने केबिन में बुलाया। एक्ट्रेस को उनके सेट पर देरी से आने के लिए बुलाया गया था। एक्ट्रस ने एकता को कहा कि उनकी बेटी पलक बहुत छोटी है, जिस कारण वो देरी से सेट पर आती हैं।

End of Feed