Shoaib Ibrahim की बहन सबा ने दिया पापा का हेल्थ अपडेट, भाभी Dipika Kakar के लिए बोलीं- 'दुआ की जरूरत'

Saba Ibrahim Gave Father Health Update: शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम ने एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपने पिता और भाभी का हेल्थ अपडेट दिया है। सबना ने फैंस से बस दुआ करने के लिए कहा है।

Saba Ibrahim Gave Father Health Update: शोएब इब्राहिम इन दिनों मुश्किलों से घिरे हुए हैं। एक तरफ शोएब के पिता काफी दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। वह अभी भी आई आईसीयू में हैं। दूसरी तरफ कैंसर के बाद दीपिका कक्कड़ का इलाज भी चल रहा है। दीपिका के पेट में सिस्ट का पता चल रहा है। शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) अपने पत्नी दीपिका और पिता को पूरी तरह संभाल रहे हैं और लगातार फैंस को उनका हेल्थ अपडेट भी दे रहे हैं। इस बीच, अब शोएब की बहन सबा इब्राहिम (Saba Ibrahim) ने अपने पिता की तबीयत के बारे में बताया है। इस मौके पर उन्होंने दीपिका का भी जिक्र किया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: प्रोड्यूसर पर झूठे यौन उत्पीड़न के विवाद के बीच Shilpa Shinde ने जारी किया नया वीडियो, इंटरनेट पर मचाई सनसनी)

shoaib ibrahim sister post

shoaib ibrahim sister post (photo credit- instagram)

    सबा इब्राहिम ने दिया पिता और भाभी का हेल्थ अपडेट

    सबा इब्राहिम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में सबा ने अपने पिता, दीपिका और अपने ससुर का हेल्थ अपडेट दिया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'कैसे हो आप सब? उम्मीद करती हूं आप सबके घर पर सब ठीक होगा। आप सबकी दुआओं से पापा पहले से थोड़ा बेहतर हुए हैं, लेकिन अभी भी दुआओं की जरूरत है पापा के लिए भाभी के लिए..और मेरे ससुर अब ठीक हैं। इतने दिनों से जिनके भी काम पेंडिंग हैं इंशा अल्लाह वो कर देंगे जल्दी। वेट करने के लिए शुक्रिया। अल्लाह सबको खुश रखे.. सबके घर वालों को अच्छा रखे।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जुड़वां बेटों की मां Divyanka Tripathi ने Vivek Dahiya संग की छठी पूजा, मां-सास ने रखा हर रीति रिवाज का ध्यान)

    shoaib ibrahim sister post (photo credit- instagram)

      शोएब इब्राहिम ने शेयर किया था वीडियो

      सबा से पहले शोएब इब्राहिम का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपने पिता का हेल्थ अपडेट दिया था। शोएब ने बताया था कि उनके पिता अभी भी आईसीयू में है, लेकिन वह जल्द ही जनरल वार्ड में शिफ्ट हो जाएंगे। शोएब के मुताबिक, जल्द ही उनके पिता की फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी और बाकी ट्रीटमेंट होंगे। शोएब ने दीपिका के बारे में भी बताया था कि फिलहाल इम्यूनोथेरेपी करवा रही हैं। दीपिका की इम्यूनोथेरेपी अभी शुरू हुई है और चल रही है। शोएब ने अपना ये व्लॉग कोकिलाबेन अस्पताल से ही बनाया था और वह पूरे वक्त ही दीपिका के साथ रुके हुए थे। इस मौके पर उन्होंने फैंस के बीच ये भी साफ कर दिया था कि दीपिका की अभी कोई सर्जरी नहीं हो रही है।

      End of Feed