Parag Tyagi Shamshan Vlog: टीवी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की मौत के बाद पराग त्यागी पूरी तरह आध्यात्म के रास्ते पर निकल पड़े हैं। एक्टर इसी मार्ग से खुद को संभालने और बनाए रखने की कोशिश में जुटे हैं। वह अक्सर भक्ति और इससे होने वाले खुद को लाभ के बारे में बोलते दिखाई देते हैं, लेकिन इस बार पराग त्यागी ने श्मशान घाट का नजारा दिखाया है। आधी रात को पराग त्यागी (Parag Tyagi) श्मशान घाट पहुंच गए और यहां पर जो पराग त्यागी ने महसूस किया, उसके बारे में अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: इन 7 सुपरहिट सीरियल्स के दम पर TV की क्वीन बनीं Ekta Kapoor, TRP में सबको किए चारों खाने चित)
पराग त्यागी ने श्मशान घाट में बनाई वीडियो
पराग त्यागी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह श्मशान में नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथ में एक टॉर्च पकड़े पराग त्यागी आगे आगे बढ़ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में वह कहते हैं कि आगे श्मशान घाट है और हम वहां चल रहे हैं। हमें एनर्जी महसूस होनी शुरू हो गई है। इसके बाद पराग त्यागी थोड़ा आगे बढ़ते हैं और कहते हैं कि यहां पर कितना सुकून हैं। वह आसपास का नजारा भी दिखाते हैं और तभी साइड से कुछ आवाज आती हैं। इन हरकतों को पराग त्यागी कैमरे में कैप्चर करने की कोशिश भी करते हैं। पराग त्यागी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने पराग की तारीफ करते हुए शेफाली के लिए उनके प्यार को जुनून बताया। कई लोगों ने पराग की मोहब्बत की तारीफ की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Shoaib Ibrahim की बहन सबा ने दिया पापा का हेल्थ अपडेट, भाभी Dipika Kakar के लिए बोलीं- 'दुआ की जरूरत')
