दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shoaib ibrahim) जल्द माता- पिता बनने वाले हैं। कपल ने फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर की है। दोनों ने साल 2018 में एक- दूसरे से शादी की थी। शादी के बाद से दीपिका कक्कड़ किसी टीवी शो में नजर नहीं आई है। वो घर पर रहकर परिवार का ध्यान रख रही है। जबकि शोएब इब्राहिम इन दिनों शो अजनूनी में नजर आ रहे हैं। एक्टर टीवी शोज के अलावा म्यूजिक एल्बम में भी काम कर रहे हैं। कपल ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की। फैंस सोशल मीडिया पर कपल को बधाई दे रहे हैं। कपल ने प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज शेयर करते हुए ट्विनिंग आउटफिट में अपनी क्यूट फोटो शेयर की हैं।
dipika and shoaib (credit pic: social media)
कपल ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, हमें इस गुडन्यूज को शेयर करते हुए बेहद खुश हो रही हैं। हम अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे फेज में है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।
दीपिका कक्कड़ जल्द बनेंगी मां
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने अपने यट्यूब चैनल पर बताया कि दोनों ने आखिर क्यों इस गुड न्यूज को छिपाया था। दीपिका कक्कड़ ने कहा कि इस खबर को जानने के बाद मैं बहुत एक्साइटेड थी। लेकिन इस के साथ डरी हुई भी थी। मैंने अपने फैंस से झूठ नहीं बोलना चाहती थी, इसीलिए मैंने उनसे कुछ भी नहीं कहा। शोएब ने व्लॉग में बताया कि पिछले साल फरवरी के महीने में दीपिका का मिसकैरेज हुआ था। इसके बाद दीपिका का वजन बढ़ने लगा था। यूजर्स ने एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया था। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे फैंस इस बात को समझेंगे। दीपिका ने खुलासा किया कि प्रेग्नेंसी के बारे में जानने के बाद शोएब और उनकी मां का रिएक्शन ऐसा था कि हमें कुछ भी मत बताओं।
