Shoaib Ibrahim लंबे वक्त बाद TV पर धाकड़ वापसी के लिए हैं तैयार, इस रियलिटी शो के साथ TRP में मचाएंगे तूफान

Shoaib Ibrahim Ready To Make Comeback On Small Screen: टीवी के चर्चित एक्टर शोएब इब्राहिम ने हमेशा ही अपने अंदाज से लोगों का दिल जीता है। उन्हें आखिरी बार 'झलक दिखला जा 11' में देखा गया था। एक्टर एक बार फिर से टीवी की दुनिया में जबरदस्त वापसी के लिए तैयार हैं।

Shoaib Ibrahim Ready To Make Comeback On Small Screen: टीवी के चर्चित एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त जगह बनाई है। शोएब इब्राहिम ने साल 2009 में 'रहना है तेरे पलकों की छांव में' के साथ टीवी की दुनिया में डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें लोकप्रियता 'ससुराल सिमर का' प्रेम बनकर हासिल हुई। शोएब इब्राहिम को आखिरी बार 'झलक दिखला जा 11' में देखा गया था। लेकिन उसके बाद से ही शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री से गायब हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी कर सकते हैं। शोएब इब्राहिम रियलिटी शो के साथ टीवी की दुनिया में जबरदस्त कमबैक कर सकते हैं।

शोएब इब्राहिम टीवी पर वापसी के लिए हैं तैयार

End of Feed