टीवी मसाला

रमजान के खत्म होते ही अलग हो जाएंगे दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम के रास्ते!! तलाक की अफवाहों पर आया एक्टर का जवाब

Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim Divorce Rumours: टीवी दुनिया के पावर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की तलाक की खबरों ने जोर पकड़ा हुआ है। अब खुद इन रुमर्स पर एक्ट्रेस और शोएब ने अपने वलॉग्स के जरिए सच्चाई बताई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर।

Image

Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim Divorce Rumours

Dipika Kakar-Shoaib Ibrahim Divorce Rumours: टीवी दुनिया के सब्स पसंदीदा कपल में से एक दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अक्सर अपनी शादीशुदा और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कपल को फैंस से बहुत प्यार मिलता है इसमें कोई शक नहीं। टीवी के बाद कपल यूट्यूब की दुनिया के भी चमकता सितारा बन गए हैं। वलॉग्स बनाकर कपल खूब पैसा कमा रहे हैं क्यूंकी इनकी वीडियोज पर मिलियन से भी ज्यादा व्यूज देखने को मिलते हैं। अब दिनों पहले खबर आ रही थी कि दीपिका और शोएब की शादी में खटपट चल रही है। ऐसे में इन रुमर्स की सच्चाई अब खुद कपल ने अपने वलॉग के जरिए फैंस को बताई।

सोशल मीडिया पर अटकलें चलनी शुरू हुईं जिसमें कहा जा रहा था कि दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। सिर्फ यही नहीं दोनों जल्द ही एक दूजे से तलाक ले सकते हैं। अब कपल ने अपने वलॉग के जरिए फैंस को बताया कि ये सारी खबरें झूठी हैं। वलॉग में देखने को मिला कि दीपिका और शोएब का पूरा परिवार इन खबरों को पड़ हंसने लगता है। मजाक-मजाक में दीपिका कहती हैं कि वो रमजान खत्म होने के बाद चली जाएंगी।

हालांकि इस हंसी-मजाक के बीच शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) फैंस को बेतुकी खबरों पर भरोसा ना करने की हिदायत देते हुए नजर आए। हमेशा से वलॉग के जरिए देखने को मिला है कि कपल का रिश्ता बहुत मजबूत है। बता दें साल 2018 में शोएब और दीपिका ने निकाह किया था। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में दीपिका ने चार साल बाद शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' से टीवी की दुनिया में कदम रखा था। कंधे में चोट लगने की वजह से एक्ट्रेस को रातों-रात शो को छोड़ना पड़ा जिसे देख फैंस काफी मायूस हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article