टीवी मसाला

Laughter Chefs 2 के सेट पर लौटे Abdu Rozik, शो छोड़ने की खबरों का किया खड़न

Abdu Rozik Return to Laughter Chefs 2: कलर्स टीवी का शो 'लाफ्टर शेफ 2' के सेट से कुछ घंटों पहले फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। शो के करीबी सूत्रों ने बताया कि अब्दु रोजिक वापिस लौट आए हैं और नेक्स्ट एपिसोड के लिए शूटिंग शुरू कर दी है।

Image

Laughter Chefs

Abdu Rozik Return to Laughter Chefs 2: टीवी दुनिया का फेमस कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ' अपने सीजन 2 के साथ दर्शकों के दिलों-दिमाग पर राज कर रहा है। शो अपने मजेदार ट्विस्ट और टर्न्स से टीआरपी लिस्ट में बवाल काट रहा है। लाफ्टर शेफ से जुड़ी खबरें सामने आती रहती है। लेकिन कुछ समय पहले खबर आई थी कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अब्दु रोजिक ने बीच चलते शो को अलविदा कह दिया है। ऐसे में फैंस काफी ज्यादा दुखी हो गए थे लेकिन जो अब खबरें सामने आ रही है वो बिल्कुल अलग है।

'लाफ्टर शेफ' सीजन 2 (Laughter Chefs 2) के सेट से खबर आई थी कि अब्दु रोजिक (Abdu Rozik) ने शो को अलविदा कह दिया है। हालांकि अब शो के खास सूत्र ने खबरों का खंडन करते हुए सच्चाई बताई है। इंडिया फोरम की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार अब्दु शो के सेट पर वापिस आ गए हैं और शूटिंग भी शुरू कर दी है। एल्विश यादव संग मिलकर अब्दु लगातार अपनी कुकिंग स्किल्स से इंप्रेस करने का मौका नहीं छोड़ेंगे। जनता को शो में अब्दु और एल्विश यादव की जोड़ी काफी पसंद है। वहीं शो में लगातार अब्दु अपनी क्यूटनेस से लाखों-करोड़ों लोगों का दिल जीत रहे हैं।

सिर्फ यही नहीं फैंस अब्दु की तारीफ भी कर रहे हैं कि वो रमदान के मौके पर शूटिंग कर रहे हैं। बता दें इस हफ्ते होली स्पेशल एपिसोड में शिल्पा शिरोड़कर, विवियन डिसेना और साजिद खान शो में एंट्री लेंगे। बिग बॉस 16 के बाद अब जाकर साजिद और अब्दु का रीयूनियन होगा। वहीं शो के सीजन 2 में रुबिना दिलैक, समर्थ जुरैल, अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा नए चेहरे जुड़े हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article