Shoaib Ibrahim Son Ruhaan Calls Him Abba First Time: टीवी के मशहूर एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने अंदाज से हमेशा ही सुर्खियां बटोरी हैं। वह भले ही टीवी की दुनिया से दूर हैं, लेकिन अपने फैंस के साथ हमेशा जुड़े रहते हैं। हाल ही में शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने अपना एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उनकी खुशी सातवें आसमान पर दिखाई दी। दरअसल, शोएब इब्राहिम को उनके बेटे रुहान ने पहली बार 'अब्बा' कहकर पुकारा। इस बात से शोएब इब्राहिम की खुशी अलग ही स्तर पर दिखाई दी।
यह भी पढ़ें: मोटापे पर ताना देने वालों को Dipika Kakar ने दिया करारा जवाब, बोलीं- मुझे जो पसंद है वो...
शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) का ये व्लॉग सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही इसे अभी तक 8 लाख से ज्यादा बार देखा भी जा चुका है। शोएब इब्राहिम के वीडियो में नजर आया कि वह और दीपिका कक्कड़ घर के सभी बच्चों को लेकर शॉपिंग के लिए जाते हैं। वे वहां बच्चों को टास्क भी देते हैं कि उन्हें 5 मिनट में अपने लिए सामान लेना है। जहां सब शॉपिंग करने में बिजी होते हैं तो वहीं शोएब इब्राहिम अपने बेटे रुहान को संभाल रहे होते हैं। इसी दौरान वह रुहान से अब्बा बोलने के लिए कहते हैं।
खास बात तो यह है कि शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) की कोशिश सफल साबित होती है। रुहान पहली बार शोएब इब्राहिम को अब्बा कहता है, जिससे एक्टर की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच जाती है। शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में भी बताया कि उन्हें इतनी खुशी कभी फील नहीं हुई, जितना रुहान के 'अब्बा' कहने पर हुई है। शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ इस खुशी में सारे बच्चों को लंच के लिए भी लेकर जाते हैं। वीडियो देख फैंस भी पूरे परिवार की बलाएं उतारते नजर आया।
