Ankita Lokhande had Pool Party With Girl Gang Photos Viral: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। 'बिग बॉस 17' के बाद वह रणदीप हुड्डा की 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह जल्द ही 'लाफ्टर शेफ' में भी विक्की जैन के साथ नजर आ सकती हैं। लेकिन काम धाम से दूर अंकिता लोखंडे अपनी गर्लगैंग के साथ मस्ती करती नजर आईं। अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह बिकिनी पहन पूल में सबके साथ मस्ती करती नजर आईं।
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने ये फोटोज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है, जिसमें उनकी मम्मी भी पूल में सबके साथ मजे करती दिखीं। फोटोज में अंकिता लोखंडे के साथ उनकी बहन आशिता साहू, एक्ट्रेस मृणालिनी त्यागी, अपर्णा दीक्षित और कई खास दोस्त नजर आईं। गर्लगैंग के साथ अंकिता लोखंडे की मस्ती देखने लायक थी। हर एक तस्वीर में अंकिता लोखंडे के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान दिखाई दी। अंकिता लोखंडे की इन फोटोज को देख फैंस भी कमेंट करते नहीं थक रहे हैं।
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "आपकी खुशी सबसे ज्यादा मायने रखती है। ऐसे ही रहना, जैसे आप हो।" वहीं दूसरे यूजर ने अंकिता लोखंडे की फोटोज पर कमेंट करते हुए सासू मां का खौफ दिखाया, "अरे बिक्की की मम्मी पूल में आ जाएंगी।" इन सबके अलावा कुछ सोशल मीडिया यूजर ने हार्ट शेप इमोजी शेयर कर अंकिता लोखंडे की फोटोज पर रिएक्शन दिया। बता दें कि अंकिता लोखंडे के खाते में एक वेबसीरीज भी है, जिसका नाम 'आम्रपाली' है।
