टीवी मसाला

मोटापे का ताना देने वालों को Dipika Kakar ने दिया करार जवाब, बोलीं- मुझे जो पसंद है वो...

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। एक्ट्रेस को अक्सर उनके बढ़े हुए वजन की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स से ताना सुनना पड़ता है। अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि वो अपना वजन क्यों नहीं कम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

Image

Dipika Kakar (credit Pic: Instagram)

Dipika Kakar Reaction on Troller: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने यूट्यूब व्लॉग में अपनी लाइफ से जुड़ा हर अपडेट शेयर करती हैं। एक्ट्रेस कुछ समय पहले स्पॉट हुई थी। इसके बाद लोग कयास लगे थे कि एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। एक्ट्रेस को उनके बढ़े हुए वजन की वजह से काफी ट्रोल किया गया था। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि आखिर क्यों वो अपना वजन कम नहीं कर रही हैं। इसी के साथ ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

एक्ट्रेस अपने व्लॉग में ओट शेक पीते हुए दिखाई देती हैं। इसी के साथ वो बताती हैं ओट्स आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही ये बहुत ही हेल्दी भी है। एक्ट्रेस ने कहा, मैं वजन घटाने की प्रक्रिया में भी अभी शामिल नहीं हुई और ना ही वेट लॉस करना मेरा मकसद है। इसलिए मुझे जो भी पसंद है वो मैं खाऊंगी।

एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था कि उन्हें जो पसंद है वो वहीं करती हैं। अगर आपको मेरे व्लॉग नहीं पसंद है मत देखो। मैं जानती हूं जो लोग आपको सपोर्ट करते हैं वो हमेशा आपका साथ देता है। वह लोग हमेशा आपकी खुशी में खुश होते हैं। एक्ट्रेस ने अपने काम से ब्रेक लिया है और अपने बेटे रुहान की परवरिश में लगी हुई है। एक्ट्रेस को ससुराल सिमर का से घर-घर में पहचान मिली थी। इस शो में एक्ट्रेस ने सिमर का रोल प्ले किया था। फैंस टीवी पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article