टीवी मसाला

Khatron Ke Khiladi 14: शिल्पा शिंदे ने निमृत को कहा 'फेक', वीडियो देख लोग बोले- ये नहीं सुधरेगी

Khatron Ke Khiladi 14 Shilpa Shinde Calls Nimrit Kaur Ahluwalia Fake: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे एक बार फिर से छोटे पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। लेकिन हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह निमृत कौर आहलुवालिया को फेक कहती दिखीं।

Image

शिल्पा शिंदे ने निमृत कौर आहलुवालिया को कहा 'फेक'

Khatron Ke Khiladi 14 Shilpa Shinde Calls Nimrit Kaur Ahluwalia Fake: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे 'खतरों के खिलाड़ी 14' का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। शिल्पा शिंदे के चेहरे पर शो के लिए अलग ही एक्साइटमेंट है। बीते दिनों उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ रोमानिया के लिए उड़ान भी भरी। लेकिन इन सबसे इतर 'खतरों के खिलाड़ी 14' की शिल्पा शिंदे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह निमृत कौर आहलुवालिया को फेक बताती नजर आईं। हालांकि इस वीडियो को लेकर खुद शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) लोगों के निशाने पर आ गई हैं।

शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) अपने वायरल वीडियो में निमृत कौर आहलुवालिया को आड़े हाथों लेती नजर आईं। शिल्पा शिंदे ने कहा, "निमृत ने मुझे बताया कि मुझे ऊंचाई से डर लगता है। तो मैंने कहा नहीं नहीं, ये तो फेक है। क्योंकि उसकी खुद की हाईट बहुत अच्छी है। ये झूठ बोल रही है और गुमराह करने के लिए ऐसे कह रही है।" शिल्पा शिंदे की बातें सुन लोगों ने अपना माथा पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने शिल्पा शिंदे पर तंज कसने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "ये औरत कभी नहीं सुधरने वाली।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अगर इंसान लंबा है तो इसका ये मतलब नहीं है कि उसे ऊंचाई से डर नहीं लगेगा।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये क्या तरीका हुआ कि लंबे लोगों को ऊंचाई से डर ही नहीं लग सकता।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article